भारत और पाकिस्तान का विवाद जगजाहिर है। बॉर्डर और अपने क्षेत्रों को लेकर ये झगड़ा कई देशों के बीच है।
ऐसे देशों में सबसे पहला नाम खुद भारत-पाकिस्तान का ही आता है। कश्मीर पर पाकिस्तान अपना अधिकार बताता है।
चीन भी भारत के कई क्षेत्रों पर अपना दावा करता है। अरुणाचल प्रदेश इसका उदाहरण है।
इसके अलावा नेपाल और भारत के बीच भी लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को लेकर विवाद गहराया है।
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच भी सीमा को लेकर विवाद है।
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच भी जमीन को लेकर ही पुराना विवाद है।
चीन के साथ जापान का भी सीमा को लेकर विवाद है। सेनकाकू आइलैंड (टोक्यो), दिओयू आइलैंड (बीजिंग) और तिआओयूताई आइलैंड (ताइवान) पर ये झगड़ा है।
रूस के साथ यूक्रेन का सीमा विवाद है। तुजला स्पिट द्वीप को लेकर ये विवाद है।