इस पूरी दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं। कुछ देश पुराने तो कुछ नए हैं।
हर देश की अपनी संस्कृति और अपना संविधान है।
जब कोई नया देश बनता है तो लोगों के मन में ये सवाल आता है कि देश बनते कैसे हैं।
बता दें कि देश बनने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन होना जरूरी होता है।
इनमें सबसे अहम होता है स्थाई जनसंख्या, किसी देश के अस्तित्व में आने के लिए लोगों की एक निश्चित संख्या होनी चाहिए।
देश का एक क्षेत्रफल होना चाहिए, उसकी सीमा होनी चाहिए।
देश में एक स्थाई सरकार होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरे देशों से संबंधों को भी ध्यान में रखा जाता है।