विदेश

भारत के इस पड़ोसी देश में नहीं मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस


Jyoti Sharma

6 January 2025

दुनिया में वो सभी देश जिन्हें अतीत में कभी औपनिवेश बनाया गया था, वहां पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

इस लिहाज़ से भारत के लगभग सभी पड़ोसी देशों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

लेकिन भारत के पड़ोसियों में शामिल एक देश में ऐसा नहीं होता।

दरअसल नेपाल में कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता।

ऐसा इसलिए, क्योंकि नेपाल को कभी किसी ने गुलाम नहीं बना पाया।

नेपाल पर कई आक्रमण हुए लेकिन उसने विरोध कर अपनी संप्रुभता को बनाए रखा।

हालांकि नेपाल में 28 मई को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

साल 2008 में नेपाल को आधिकारिक तौर पर एक संघीय गणतंत्रात्मक राष्ट्र घोषित किया गया था।