म्यांमार आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। म्यांमार को आज़ाद हुए 77 साल पूरे हो गए हैं।
4 जनवरी, 1948 के दिन म्यांमार, जिसे उस समय बर्मा कहा जाता था, ब्रिटिश शासन से आज़ाद हुआ था।
बर्मा (म्यांमार) पर ब्रिटिश शासन की शुरुआत 1824 में हुई थी। करीब 124 साल तक ब्रिटिश साम्राज्य ने बर्मा पर हुकूमत चलाई थी।
आज़ादी के बाद साओ श्वे थाइक बर्मा के पहले राष्ट्रपति बने और यू नू पहले प्रधानमंत्री।
बर्मा 18 जून, 1989 को म्यांमार बन गया। यह सैन्य शासन के दौरान हुआ। म्यांमार में पहले 1962 से 2011 तक सैन्य शासन चला और फिर उसके बाद लोकतांत्रिक शासन की वापसी हुई। 2021 में फिर से म्यांमार में सैन्य शासन की वापसी हो गई और अभी देश की सेना (जुंटा) ही शासन चला रही है।