विदेश

ये है दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा


Jyoti Sharma

29 November 2024

वैश्वीकऱण और सोशल मीडिया के इस दौर में अब किसी क्षेत्र का भोजन वहीं तक सीमित नहीं रह गया है।

इन डिशेज़ को वहां भी उतना ही प्यार मिल रहा है जितना उसे अपने क्षेत्र में मिला।

पिज़्ज़ा एक ऐसी डिश है जिसने सिर्फ कुछ क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दिल और दिमाग में राज जमा लिया है।

लेकिन इन्हीं में से एक पिज़्ज़ा की वैराइटी की दाम सौ-डेढ़ सौ नहीं बल्कि 77 लाख रुपए है।

इटली के सर्लेनो शहर में मिलने वाले इस पिज्जा का नाम लुई-लुई XIII यानी लुई-लुई-13 है।

दरअसल इस पिज़्ज़ा को अरब के ऑर्गेनिक आटे से तैयार किया जाता है। इसके आटे को 72 घंटे पहले गूंथ कर रखना होता है।

सर्लेनो के कुछ चुनिंदा लोग ही इस पिज्जा को बनाते हैं। इसे हर कोई नहीं बना सकता।

आटा गूंथने के 72 घंटे बाद इस पर ऑस्ट्रेलिया की मुर्रे नदी से निकले गुलाबी नमक का छिड़काव किया जाता है।

इसके बाद इसमें ऑर्गेनिक सब्जियां, कई तरह के पनीर और ऑलिव्स टॉपिंग के लिए डाले जाते हैं।

इस पर तीन तरह के विदेशी कैवियार, भूमध्यसागर की झींगा मछली की प्रजातियों का मांस भी डाला जाता है।

ये पिज्जा इसलिए महंगा है क्योंकि इसमें दुनिया भर से मंगाई चीजों का इस्तेमाल होता है।