विदेश

 ये है दुनिया का सबसे महंगा फल


Jyoti Sharma

7 December 2024

आप अक्सर फलों के महंगे होने की बात करते होंगे सेब, अनार, कीवी ये फल 100 रुपए से ऊपर ही मिलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भी कहीं ज्यादा कीमत का एक फल ऐसा है जो दुनिया का सबसे महंगा फल है।

इस फल का नाम युबारी खरबूजा है। य़े जापान में पाया जाता है।

युबारी खरबूजा की खेती साप्पोरो के पास होक्काइडो द्वीप में की जाती है।

यह खरबूज़ा बेहद नाज़ुक होता है खेती से लेकर स्टोर करने तक में इसमें काफ़ी मेहनत लगती है।

इसे ग्रीनहाउस में सूरज की रोशनी में उगाया जाता है। जापान में लोग युबारी मेलन को गिफ़्ट के रूप में भी देते हैं।

युबारी मेलन बेहद महंगा है। एक किलो युबारी मेलन की कीमत 24 लाख रुपए है।