विदेश

भारत के हर घर में मौजूद है पाकिस्तान की ये चीज़


Jyoti Sharma

29 December 2024

कड़ी दुश्मनी के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच आज भी व्यापार होता है।

इसके तहत भारत पाकिस्तान से और पाकिस्तान भारत से कई वस्तुएं मंगाता है।

इस आयात-निर्यात में शामिल एक वस्तु ऐसी है जो पाकिस्तान से भारत आती है।

ये एक खाद्य पदार्थ है। पाकिस्तान में इसका भंडार है और भारत इसे पाकिस्तान से खरीदता है।

ये है सेंधा नमक, जी हां सेंधा नमक एक ऐसी चीज़ है जो बड़ी मात्रा में मुख्य तौर पर पाकिस्तान से भारत में आयात की जाती है।

सेंधा नमक अक्सर व्रत रखने वाले लोग अपने भोजन में इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम कर दी है।

2020-21 में भारत ने 52,651 टन सेंधा नमक का आयात किया, जिसमें से 7% पाकिस्तान से आया।