विदेश

आज तक नहीं सुने होंगे दुनिया के बारे में ये हैरान करने वाले तथ्य


Jyoti Sharma

12 December 2024

डॉल्फिन के नाम: डॉल्फिन एक-दूसरे का नाम रखती हैं। डॉल्फिन 2 से 30 डॉल्फ़िन के समूह में यात्रा करते हैं।

भारत सबसे अधिक शाकाहारी देश: जी हां भारत में  लगभग 276 मिलियन लोग शाकाहारी हैं।

सहारा में बर्फबारी: ये सच है कि सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी होती है, हाल ही में सऊदी अरब में बर्फबारी हुई थी।

गर्मियों में बढ़ता है एफिल टॉवर: एफिल टॉवर गर्मियों में बढ़ने लगता है क्योंकि गर्म होने पर पदार्थ फैलते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है अंटार्कटिका: ध्रुवीय रेगिस्तान अंटार्कटिका 14,200,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।

इसे रेगिस्तान माना जाता है क्योंकि यहां साल में बारिश सिर्फ 50 मिमी होती है।

खाने की चीज थी कॉफी: पेय पदार्थ बनने से पहले कॉफी को पूर्वी अफ्रीकी जनजातियां खाती थीं।

कभी ख़राब नहीं होता शहद: शहद हजारों सालों तक खाने लायक बना रहता है क्योंकि इसमें शर्करा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

शहद में नमी की मात्रा कम होती है और इसका pH भी कम होता है।