वेट लॉस

weight loss Tips – सात दिन दही खाएं आैर माेटापा दूर भगाएं

वजन कम करने के लिए सबसे बड़ा नियम ये है कि एक व्यक्ति अपने भाेजन से जितनी कैलाेरी लेता उससे ज्यादा कैलाेरी बर्न करें

जयपुरFeb 16, 2019 / 06:42 pm

युवराज सिंह

weight loss Tips – सात दिन दही खाएं आैर माेटापा दूर भगाएं

वजन कम करने के लिए सबसे बड़ा नियम ये है कि एक व्यक्ति अपने भाेजन से जितनी कैलाेरी लेता उससे ज्यादा कैलाेरी बर्न करें।यदि किसी काे अपना माेटापा कम करना है ताे उसे अपने कुल कैलोरी सेवन को कम करने और शारीरिक गतिविधि के स्तर को बढ़ाने की आवश्यकता है। क्याेंकि स्वस्थ्य आहार अाैर एक्टिव जीवनशैली के जरिए वजन घटाने का काम बहुत तेजी किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ एेसे आहार भी हैं जाे प्राकृतिक रूप से फेट बर्नर हैं जिनके सेवन से आप जल्द ही अपने वजन काे काबू कर सकते हैं। ताे अाइए जानते हैं क्या है वाे अाहार :-
प्रोटीन
उच्च प्रोटीन युक्त डाइट खाने से व्यक्ति को लम्बे समय तक भूख नहीं लगती।प्रोटीन कई तरह से वसा जलने और वजन घटाने का काम करता है।उदाहरण के लिए, जो लोग उच्च-प्रोटीन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, वे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। प्रोटीन खाने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ सकता है, जिससे शरीर अधिक कुशलता से फैट बर्न कर सकता है।
यह भी पाया गया है कि वजन कम करने के बाद, कम प्रोटीन वाले आहार का सेवन करने से व्यक्ति का दोबारा माेटा होने का खतरा बढ़ जाता है। वजन घटाने के लिए व्यक्ति काे अपने आहार में अपने वजन के प्रति किलोग्राम प्रोटीन के 1-2 ग्राम का राेज सेवन करना चाहिए।
पॉलीफेनोल्स
पॉलीफेनोल्स कई खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से फलों और सब्जियों में मौजूद रसायनों का एक समूह है। कुछ शोध बताते हैं कि पॉलीफेनोल युक्त खाद्य पदार्थ वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं।पाया गया कि पॉलीफेनॉल्स से समृद्ध आहार आंतों में वजन कम करने के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया काे मजबूत बनाता है। सेब, नाशपाती, अंगूर, हल्दी, पालक, ब्रोकोली पॉलीफेनोल्स में समृद्ध खाद्य पदार्थ हैं।
प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स वाले भोजन का सेवन पाचन तंत्र काे मजबूत करने में मदद करता है।प्रोबायोटिक्स जीवित बैक्टीरिया और खमीर हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कई खाद्य पदार्थों में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जिनमें दही और किण्वित खाद्य पदार्थ जैसे किमची, सौकरकूट और टेम्पेह शामिल हैं। प्रोबायोटिक्स आहार पूरक के रूप में भी उपलब्ध हैं।
एक शाेध में पता चला है कि प्रोबायोटिक्स का सेवन आंत में सहायक और हानिकारक बैक्टीरिया के बीच प्राकृतिक संतुलन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, साथ ही पाचन काे भी मजबूत बना सकता है।
 

ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो एक ऐसा पदार्थ है जो व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित कर सकता है। ग्रीन टी भी समृद्ध पॉलीफेनोल्स है।

Home / Health / Weight Loss / weight loss Tips – सात दिन दही खाएं आैर माेटापा दूर भगाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.