scriptसिर्फ ये एक एक्सरसाइज करें और पाएं सारी बीमारियों से छुटकारा | Just do this one exercise and get rid of all the diseases | Patrika News

सिर्फ ये एक एक्सरसाइज करें और पाएं सारी बीमारियों से छुटकारा

locationजयपुरPublished: Oct 11, 2018 12:05:53 pm

दौड़ बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक एक्सरसाइज है। नियमित दौड़ से आप कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।

just-do-this-one-exercise-and-get-rid-of-all-the-diseases

दौड़ बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक एक्सरसाइज है। नियमित दौड़ से आप कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।

तन और मन को जगाने की असली ताकत हमारे खुद के अंदर ही होती है। बस हम इस ताकत को आलास और लापरवाही में सुला देते हैं। अगर हम इसे जगा दें और आलास छोड़ दें, तो हम सेहतमंद बन सकते हैं।

एक अच्छी दौड़ पूरे शरीर के लिए टॉनिक की तरह होती है। दौड़ने के दौरान शरीर से बीटा-एंडॉर्फिन नामक रसायन का स्राव होता है। यह हम इंसानों को फीलगुड कराने वाला रसायन है। चिकित्सकों का कहना है कि दौडऩा न केवल तनावमक्त करता है, बल्कि दर्द निवारक की तरह भी काम करता है। दौड़ने, जॉगिंग, तेज चलने और चलने के स्वास्थ्यगत फायदों को लेकर किताब लिखने वाले नारायण मेदुरी कहते हैं कि दौड़ने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधि के कारण मस्तिष्क से जो रसायन निकलता है वह एंटीडिप्रेजेंट की तरह काम करता है। मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि दौडऩे से आप अच्छा महसूस करते हैं। नियमित रूप से दौडऩा आपको अच्छा महसूस कराएगा, क्योंकि यह आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। वल्र्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक दुनिया में कोई शारीरिक गतिविधि न करने से पैदा होने वाली बीमारियों के कारण सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। इन बीमारियों में रक्तचाप, शुगर व मोटापा मुख्य हैं। इनसे कहीं अधिक आसान बचाव का तरीका है दौडऩा या तेज चलना।

वजन घटाने के लिए दौड़ बेहतरीन व्यायाम
अध्ययनों में यह पाया गया कि दिल की सेहत के लिए चलने से ज्यादा फायदा होता है। यानी अगर आपका मुख्य जोर वजन घटाने पर है, तो दौडि़ए और अगर दिल का मामला है, तो तेज चलना अच्छा है। दौड़ने से पेट में एक एंजाइम पेप्टाइड वाई वाई ज्यादा बनता है। सरदार पटेल के बारे में कहा जाता है कि वह राजा-नवाबों को सुबह की सैर पर ले जाते थे और आराम के आदी राजा-नवाब सैर खत्म होने से पहले ही सरदार पटेल की शर्तों पर भारत में विलय के लिए मान जाते थे।

दौड़ने को लेकर ओशो की दिलचस्प सलाह
सुबह सड़क पर दौड़ना शुरू करो। आधा मील से शुरू करो और फिर एक मील करो और अंतत: कम से कम तीन मील तक आ जाओ। दौड़ते समय पूरे शरीर का उपयोग करो, ऐसे मत दौड़ो जैसे कि कसे कपड़े पहने हुए हों। छोटे बच्चे की तरह दौड़ो, पूरे शरीर का कम, हाथों और पैरों का उपयोग करो और दौड़ो। पेट से गहरी श्वास लो। फिर किसी वृक्ष के नीचे बैठ जाओ, विश्राम करो, पसीना बहने दो और शीतल हवा लगने दो, शांत अनुभव करो। यह बहुत गहन रूप से सहयोगी होगा।

बेहतर, दौड़ना या चलना?
अगर दौड़कर या चलकर समान कैलोरी खर्च की जाए, तो किससे ज्यादा फायदा होगा? अमरीकन हार्ट एसोसिएशन की पत्रिका ने नेशनल रनर्स हैल्थ स्टडी के 33,060 धावकों और 15,045 टहलने वालों पर किए गए विश्लेषण के अनुसार, छह वर्षों तक किए गए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि औसत दर्जे की रफ्तार से टहलने और तेज रफ्तार दौड़ने में यदि समान ऊर्जा खर्च होती है तो ये दोनों गतिविधियां हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, और दिल की बीमारी के खतरे कम करने में समान रूप से कारगर हैं। लिहाजा आज से ही दौड़ लगाना शुरू कर दो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो