script

वेट लॉस : तो इन गलतियों से बचें वरना बढ़ सकता है वजन

locationजयपुरPublished: May 15, 2018 02:21:14 am

अधिकतर महिलाएं वजन कम करने के लिए सबसे पहले खाना काफी कम कर देती हैं।

वेट लॉस

अधिकतर महिलाएं वजन कम करने के लिए सबसे पहले खाना काफी कम कर देती हैं। लेकिन वजन कम करने का सही तरीका नहीं मालूम है तो वजन कम करना आसान नहीं है। कुछ मामलों में खानपान से जुड़े भ्रम भी वजन बढऩे का एक कारण हो सकता है। इन्हें दूर करना बेहद जरूरी है। जानते हैं ऐसी ही गलतियों के बारे में जो अक्सर महिलाएं वजन घटाने के दौरान करती हैं…

डाइट में प्रोटीन न लेना
हर किसी के लिए प्रोटीन का सेवन जरूरी है। यह हमारे बॉडी की मांसपेशियों के विकास में अहम रोल अदा करता है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपनी डाइट में प्रोटीन कम लेती हैं जबकि वसा का ज्यादा सेवन करती हैं। यदि आप वजन को कम करना चाहती हैं, तो प्रोटीन का सेवन कीजिए। लेकिन अधिक प्रोटीन लेने की सिफारिश नहीं की जाती है, क्योंकि अतिरिक्त प्रोटीन वसा के रूप में जमा हो सकता है।

शुगर ड्रिंक में कटौती
शुगर एक कार्बोहाइड्रेट है, जो शरीर में वसा में बदल जाता है। शुगर आपके वजन में वृद्धि करता है और यह आपका वजन घटाने में बाधा बन सकता है। कार्बोनेटेड पेय, फ्रूट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और बीयर जैसे शुगर ड्रिंक से बचें। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। इनके बजाए फू्रट जूस पीना भी लाभदायक हो सकता है।

पर्याप्त नींद न लेना
पर्याप्त नींद नहीं लेने का सेहत पर बुरा असर पड़ता है साथ ही इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कई महिलाएं घर और बाहर के काम करने की वजह से पर्याप्त नींद नहीं लेती, जिससे उनका वजन नहीं घटता। पर्याप्त नींद लेने की वजह से आप स्वस्थ रहते हैं और आपका मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना कम से कम ८ घंटे की नींद जरूर लें।

भोजन की मात्रा पर ध्यान न देना
अक्सर देखा गया है कि महिलाएं जो कुछ खाती हैं, उस पर नजर नहीं रखती हैं। यदि आप अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो भोजन की मात्रा पर नजर रखने की जरूरत है। जब आप अपने भोजन पर नजर नहीं रखते हैं तो अधिक कैलोरी खा सकते हैं और वजन बढ़ सकता है।

कम कैलोरी लेना भी सही नहीं है
बहुत अधिक कैलोरी खाने से आपको वजन कम करने में मदद नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, बहुत कम कैलोरी खाने से आपको भूख लगती है, इससे मांसपेशियों को हानि हो सकती है और आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

एक ही तरह के व्यायाम
वर्कआउट का अधिक फायदा लेने के लिए समय-समय पर फिटनेस रूटीन बदलते रहना चाहिए। अपने ट्रेनर की मदद से कब कौन सी एक्सरसाइज करनी है इसकी जानकारी जरूर लें। साथ ही इनके करने का तरीका भी जानना बेहद जरूरी है।

वजन घटाने के लिए फलों से दूरी
अधिकांश महिलाएं फल खाने से बचती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इनमें शुगर का लेवल हाई होता है। फलों में पाया जाने वाला शुगर बाहर तैयार किए जाने वाले शुगर से बिल्कुल ही अलग है। यह हमारे शरीर में अलग तरीके से काम करता है। फल पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कैंसर, स्ट्रोक, टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे जैसी कई घातक बीमारियों से लडऩे में मदद करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो