वेट लॉस

Long Breath Diet: 2 मिनट की इस कसरत से जल्द दूर हाेगा माेटापा

Long Breath Diet: लम्बे समय तक सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि शरीर का वजन कंट्राेल में रखा जाए। क्याेंकि बढ़ता हुआ माेटापा आपकाे युवा अवस्था में ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व दिल की बीमारी का शिकार बना सकता है

जयपुरSep 26, 2019 / 02:51 pm

युवराज सिंह

Long Breath Diet: 2 मिनट की इस कसरत से जल्द दूर हाेगा माेटापा

Long Breath Diet: लम्बे समय तक सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि शरीर का वजन कंट्राेल में रखा जाए। क्याेंकि बढ़ता हुआ माेटापा आपकाे युवा अवस्था में ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व दिल की बीमारी का शिकार बना सकता है। एक्सरसाइज आैर हैल्दी डाइट के जरिए शरीर के वजन काे कम किया जा सकता है। लेकिन फिर भी कर्इ बार पेट पर जमा चर्बी काे खत्म करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।इसलिए आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं एक एेसी तकनीक के बारे में जिसे दाे मिनट राेज करने से कुछ ही दिनाें में आपकाे पेट पर जमा चर्बी से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं क्या है वाे तकनीक:-

जापानी तकनीक तेजी से कम हाेती है चर्बी ( Japanese Technique For Weight Loss )
जापानी अभिनेता माइक रोसुके ने इस तकनीक की खोज की है। रोसुके ने इस तकनीक का उपयाेग कर कुछ ही हफ्तों में 13 किलो वजन के साथ कमर से 4.7 इंच चर्बी कम करली। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता ने वजन कम करने नहीं, बल्कि अपने पीठ में हाे रहे दर्द से राहत पाने के लिए इस व्यायाम की शुरूअात की थी।यह उनके डॉक्टर द्वारा निर्धारित एक व्यायाम था जिसे करने के लिए केवल 2 मिनट लगते हैं।
Long Breath Diet Exercise
इस तकनीक में आपको एक निश्चित स्थिति में खड़े हाेकर तीन सेकंड तक सांस ( Breathing Exercises ) लेनी है आैर सात सेकंड के लिए जोर से साँस छोड़नी है। यह एक तथ्य है कि सांस लेने का व्यायाम वजन कम करने में मदद कर सकता है। बल्कि कई यूरोपीय डॉक्टरों ने इस दावे का समर्थन करते हुए कहा है कि यह अत्यधिक प्रभावी है।
माना जाता है कि फैट ऑक्सीजन, कार्बन और हाइड्रोजन से बना होता है और जब हम सांस लेते हैं तो आॅॅॅक्सीजन फैट कोशिकाओं तक पहुँचकर उन्हें पानी आैर कार्बन में बदल देती है। शरीर में जितनी आॅॅॅक्सीजन हाेगी फैट उतना बर्न हाेगा।
कैसे करें ( How To Do Long Breath Diet Exercise )

1: सीधे खड़े हो जाएं, एक पैर को आगे बढ़ाएं, दूसरे पैर को पीछे रखें।

2: बट को तनाव दें और अपने शरीर का वजन पिछले पैर पर रखें।
3: अपनी बाहों को सिर के ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे 3 सेकंड के लिए सांस लें।

4: फिर 7 सेकंड के लिए जोर से सांस छोड़ें, अपने शरीर की सभी मांसपेशियों को तनाव दें।
इन्हें 2 से 10 मिनट तक जितनी बार संभव हो दोहराएं।

Benefits Of Long Breath Diet
पेट की चर्बी को जल्दी से कम करने में मदद करने के अलावा, यह आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने और चयापचय में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

संबंधित विषय:

Home / Health / Weight Loss / Long Breath Diet: 2 मिनट की इस कसरत से जल्द दूर हाेगा माेटापा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.