scriptशादी में नहीं खाएं सबकुछ, ऐसे और ये खाएं खाना, सेहत रहेगी फिट | Patrika News
वेट लॉस

शादी में नहीं खाएं सबकुछ, ऐसे और ये खाएं खाना, सेहत रहेगी फिट

3 Photos
6 years ago
1/3
वेडिंग सीजन इन दिनों जोरों पर है। दूल्हा-दुल्हन ही नहीं परिजन भी भागमभाग में रहते हैं। वहीं मेहमान के रूप में जाने पर खाने की कई वैरायटी दिखती है लेकिन सेहत के अनुसार सही चयन जरूरी है। सेेहत का खयाल रखना जरूरी है वर्ना भागमभाग और लजीज खाने की चाहत फैट बढ़ाने के साथ हार्ट प्रॉब्लम और कई रोगों का कारण बनती है।
2/3
वैरायटी फूड लें: शादी में खानपान की बात की जाए तो मेन्यु में तलाभुना ज्यादा होता है। कुछ दिनों तक लगातार चाट, पकौड़ी, मिठाई आदि खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसका सीधा असर वजन पर होता है। इसलिए सेहत को ध्यान में रखते हुए रोज एक ही डिश न खाएं। वैरायटी बदलें।
3/3
सही खानपान : शादी-पार्टी में अक्सर स्वाद लेकिन कम न्यूट्रिएंट्स वाली चीजें होती हैं। इसलिए मेन्यु देख लें। फूड स्टॉल्स से ज्यादा दूध, फल, स्प्राउट्स आदि पर ध्यान दें। लिक्विड डाइट फॉलो करें। वेजिटेबल सूप पीएं। - डॉ. मेधावी गौतम, कंसल्टेंट, डायटीशियन व न्यूट्रिशियन, संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.