वेट लॉस

Weight Loss Drinks: जाै का पानी इस तरह पीने से जल्दी घटेगा वजन

Weight Loss Drinks: आप अपने बढ़ते हुए माेटापे ( Obesity ) काे कंट्राेल करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अभी भी सफलता आपसे काेसाें दूर है, ताे आपकाे कुछ अलग करने की जरूरत है

Sep 27, 2019 / 02:27 pm

युवराज सिंह

Weight Loss Drinks: जाै का पानी इस तरह पीने से जल्दी घटेगा वजन

Weight Loss Drinks: आप अपने बढ़ते हुए माेटापे ( Obesity ) काे कंट्राेल करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अभी भी सफलता आपसे काेसाें दूर है, ताे आपकाे कुछ अलग करने की जरूरत है। कई बार ऐसा हाेता है कि केवल भाेजन या एक्सरसाइज वजन घटाने में कामयाब नहीं हाे पाते। ऐसे समय में आपकाे भाेजन और एक्सरसाइस के सही काॅम्बीनेशन की जरूरत हाेती है। ऐसी कई छोटी-छाेटी चीजें हैं जो आपके वजन घटाने ( Weight Loss ) की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं। आप अगर इसकी तलाश में हैं ताे जाै का पानी ( Barley Water ) आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि जाै कैसे वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है :-

फाइबर से भरपूर, जौ को पूरे अनाज जैसे ओट्स और व्होल ग्रेन ( Oats And Whole Grain ) की श्रेणी में गिना जाता है। कैलाेरी की अधिकता हाेने पर भी, कम फैट हाेने के कारण जाै वजन कम करने में मददगार हाेता है।
Barley Nutritional value: आधा कप पकाए हुए जौ में निम्न पाेषक तत्व हाेते हैं :-
कैलोरी: 96
वसा: 1 ग्राम
सैचुरेटेड फैट: 1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 22 ग्राम
प्रोटीन: 2 ग्राम
डाइटरी फाइबर: 3 ग्राम
सोडियम: 2 मिलीग्राम
मैंगनीज: 1 मिलीग्राम

वजन घटाने के लिए जाै का पानी ( Barley Water For Weight Loss )
जौ का पानी कैलोरी में उच्च हाेता है, लेकिन इसमें फैट की मात्रा में बहुत कम हाेती है। जौ के पानी में फाइबर की मात्रा पाचन तंत्र काे मजबूत कर कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाती है। पेट साफ रखने की वजह से यह वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका सेवन शरीर में जमा फैट का बाहर निकाल देता है। कैलाेरी की अधिकता की वजह से यह लम्बे समय तक आपकाे भूख का अहसास नहीं हाेने देता है।
जौ का पानी कैसे तैयार करें ( How To Prepare Barley Water )
सामग्री:
जौ मोती -1 कप
पानी -1.5 लीटर
नींबू का रस -2 बड़ा चम्मच
शहद -1 बड़ा चम्मच
दालचीनी छड़ी -1

तरीका:
– एक पैन में आधा कप जौ डालें। अब इसमें 1.5 लीटर पानी और दालचीनी स्टिक डालें और फिर इसे कम से कम 30 मिनट तक उबलने दें।
– गैस से उतार ठंडा करें। छान कर, स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं और पी लें। जल्द फायदे के लिए दिन में कम से कम दो बार जौ का पानी पिएं।
जौ के पानी के अन्य स्वास्थ्य लाभ ( Barley Water Health Benefits ):
कोलेस्ट्रॉल कम करता है ( Barley Reduces Cholesterol )
प्रतिदिन जौ का पानी पीने से आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। जौ के पानी के एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकाल देता है।
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है ( Barley For Blood Sugar )
जौ का पानी आपके ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह पेय काफी फायदेमंद है।
विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
जौ का पानी ( Barley Drink ) विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो स्वस्थ कोशिका वृद्धि को सक्षम बनाता है। यह फोलेट, लोहा, तांबा और मैंगनीज से भरपूर हाेता है।

Home / Health / Weight Loss / Weight Loss Drinks: जाै का पानी इस तरह पीने से जल्दी घटेगा वजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.