scriptगधे की इन हरकतों को रोकने के लिए करवा दी गई गधी से शादी, लोगों ने कही ये बातें | donkey marriage to solve his anger in karnataka | Patrika News

गधे की इन हरकतों को रोकने के लिए करवा दी गई गधी से शादी, लोगों ने कही ये बातें

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 02:03:46 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

कर्नाटक के हूरा गांव में हुई एक अनोखी शादी चर्चा में है। ये शादी इंसानों नहीं बल्कि गधों की है।

omg

गधे की इन हरकतों को रोकने के लिए करवा दी गई गधी से शादी, लोग बोले— बदलाव हुआ है

नई दिल्ली: कर्नाटक के हूरा गांव में हुई एक अनोखी शादी चर्चा में है। ये शादी इंसानों नहीं बल्कि गधों की है। यही नहीं शादी के पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। ये वजह कुछ ऐसी है जिसे जानकर शायद आप भी आश्चर्य में पड़ सकते हैं।
प्रेमिका की मौत के बाद आक्रामक हो गया था गधे का व्यवहार


जानकारी के मुताबिक, हूरा गांव में रह रहे इस गधे के साथ एक गधी भर रहती थी। दो महीने पहले एक तेंदुए ने गधी को मार दिया। इसके बाद से ही गधे के व्यवहार में बदलाव आ गया था। वह आक्रामक व्यवहार करने लगा। वह रातभर चिल्लाता रहता और राह चलते लोगों को दुलत्ती मारता था। गांव वाले उसकी इस हरकतों से परेशान भी थे और चिंतित भी। इसलिए उन्होंने गधे के लिए एक साथी का बंदोबस्त करने का फैसला ले लिया।
गांववालों ने गधी ढूंढकर करवा दी शादी


गांववालों ने उसके लिए एक गधी ढूंढी और दोनों की शादी करा दी। इसके लिए लोगों ने पैसे इकट्ठा किए। बकायदा समारोह का आयोजन किया गया। दोनों के लिए कपड़ों का इंतजाम किया और पुजारी बुलाकर शादी करवाई गई।
लोगों को था इस बात का डर


शादी के दौरान वह शांत था, लेकिन गधी कुछ घबराई हुई नजर आ रही थी। वह लाते चला रही थी। वहीं, समारोह में पहुंचे गांववालों को भी इस बात कर डर था कि कहीं अचानक आक्रामक न हो जाए। हालांकि, वह पूरी तरह सामान्य रहा और गधी के साथ खुशी—खुशी शादी कर ली।
शादी के बाद व्यवहार हुआ सामान्य

स्थानीय लोगों की मानें तो शादी के बाद वह अब सामान्य है आैर आक्रामक व्यवहार करना भी बंद कर दिया है। अब वह गधी के साथ है आैर ठीक से खाना-पीना भी कर रहा है। उम्मीद है कि वह अब गधी के साथ अपनी जिंदगी आराम से गुजार सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो