scriptघर के बगीचे में निकल आई ये रहस्यमयी चीज़, सच्चाई जानने के बाद पूरे देश में दौड़ गई खुशी की लहर | 14 year old girl makes a dream to satiate the hunger in america | Patrika News

घर के बगीचे में निकल आई ये रहस्यमयी चीज़, सच्चाई जानने के बाद पूरे देश में दौड़ गई खुशी की लहर

Published: Jun 03, 2018 10:10:50 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

उसे लगा कि बगीचे में ये कोई रहस्यमयी चीज़ उग गई है। फिर सच्चाई जानने के बाद Katie के चेहरे पर खुशी की जो चमक थी, यकीन मानिए करोड़ों की कीमत में थी।

cabbage

घर के बगीचे में निकल आई ये रहस्यमयी चीज़, सच्चाई जानने के बाद पूरे देश में दौड़ गई खुशी की लहर

नई दिल्ली। उम्र महज़ 14 साल, लेकिन कंधे इतने मजबूत और शक्तिशाली कि पूरे देश के गरीबों के दो वक्त की रोटी का ज़िम्मा उठा लिया। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं अमेरिका के साउथ कैरोलीना के समरविले की रहने वाली Katie Stagliano की, जिन्होंने अमेरिका में गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी के लिए अपने नन्हे कंधों पर जिम्मेदारी ले ली। दरअसल Katie के इस जुनून के पीछे एक बेहद ही ज़बरदस्त कहानी है। थर्ड ग्रेड की छात्रा Katie को होमवर्क में एक खास काम मिला था। स्कूल असाइनमेंट में Katie को गोभी उगाने का काम दिया गया था।
जिसके बाद Katie ने अपने घर के बगीचे में गोभी का एक पौधा लगाया। लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि Katie द्वारा बगीचे में लगाया गया गोभी का पौधा बड़ा होकर कई लोगों की भूख मिटा देगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि Katie के बगीचे में लगाया गया एक छोटा-सा पौधा कुछ समय बाद करीब सवा अठारह किलो का गोभी बन गया। पहले तो Katie को इतने बड़े गोभी पर यकीन ही नहीं हुआ, उसे लगा कि बगीचे में ये कोई रहस्यमयी चीज़ उग गई है। फिर सच्चाई जानने के बाद Katie के चेहरे पर खुशी की जो चमक थी, यकीन मानिए करोड़ों की कीमत में थी।
Katie ने बिना समय व्यर्थ किए 18.25 किलो के गोभी को पास के ही एक सूप की दुकान में दान कर दिया। उस गोभी से करीब 275 लोगों के लिए खाना बनाया गया था। जिसके बाद Katie को महसूस हुआ कि उन्हें इस काम को जारी रखना चाहिए। जिसके बाद उन्होंने खेती शुरु कर दी।
Katie ने गरीब लोगों की भूख मिटाने के लिए अपनी खेती को Katie’s Krops का नाम दिया। 6 साल में Katie’s Krops ने खेती से करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपये की कमाई कर ली। खेती से होने वाली ज़बरदस्त कमाई के बाद Katie देश के अन्य युवाओं को भी खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, ताकि अमेरिका में भूखे लोगों के पेट को शांति दी जा सके। Katie के काम की चर्चा सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो