script

14000 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, आसमान में ही करने लगे पिज्जा पार्टी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 01, 2021 03:57:25 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कुछ लोगों 14000 फीट की ऊंचाई पर पिज्जा पार्टी कर रहे हैं।दिल की धड़कन रोक देने वाला यह वीडियो वायरल हो रहा है।

texas_skydivers555.jpg

नई दिल्ली। आपने कई लोगों को स्टंट करते हुए देखा होगा। कोई साइकिल से स्टंट करता है तो कोई बाइक से। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी जान को जोखिम में डालकर ऊंची ऊंची बिल्डिंग से स्टंट कर सभी को चौंका देते हैं। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे दोस्तों के समूह के बारे में बात कर रहे हैं जो हजारों फिट आसमान में स्टेंट कर रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 14000 फीट की ऊंचाई पर ये लोग पिज्जा पार्टी कर रहे हैं। दिल की धड़कन रोक देने वाला यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर इनके हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


14 हजार फीट की ऊंचाई पर मस्ती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह अनोखा वीडियो अमरीका का है। टैक्सास में कुछ लोग स्काइडाइवर्स ने आसमान में करतब दिख रहे है। सबसे खास बात 14 हजार फीट की ऊंचाई पर डाइविंग करते हुए पिज्जा का आंनद ले रहे है। आसमान में हजारों फिट ऊपर इन लोगों खूब मस्ती की। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई महीनों तक की तैयारी
इस वीडियो में चार लोग नजर आ रहे है। सभी आसमान में 14000 फीट की ऊंचाई पर से डाइविंग करते हुए पिज्जा खाते हुए नजर आ रहे है। इतनी ऊंचाई वीडियो बनाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन ये लोग मजे से स्काइविंग कर रहे है और पिज्जा खा रहे है। खबरों के अनुसार, उन्होंने इस करतब को करने से पहले कई दिनों तक तैयारी की।

 

यह भी पढ़े :— इस नदी में बहता है शुद्ध सोना, पलभर में कोई भी बन सकता है लखपति

जिंदगी का सबसे बेहतरीन जंप
इसमें दो लोगों के हाथ में पिज्जा का डिब्बा होता नजर आ रहा है। वो दोनों ऊपर से जंप करते हैं। फिर हवा में उड़ते-उड़ते ही वो पिज्जा का डिब्बा खोलते हैं और खाते हैं। इन लोगों ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन जंप था। दोस्तों के साथ ऐसी मस्ती पहले कभी नहीं की। सबसे खास बात आसमान में पिज्जा पार्टी करने का अनुभव बिल्कुल अलग था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlyba

ट्रेंडिंग वीडियो