script2 Cocks are in lockup of Mudigonda police station in Telangana | 30 दिनों से हवालात में बंद हैं दो मुर्गे, इस जुर्म की भुगत रहे हैं सजा | Patrika News

30 दिनों से हवालात में बंद हैं दो मुर्गे, इस जुर्म की भुगत रहे हैं सजा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 11, 2021 10:06:53 pm

Submitted by:

Soma Roy

  • Cocks behind the bars : तेलंगाना का है मामला, मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन में बंद हैं मुर्गे
  • सट्टेबाजी के दौरान पुलिस ने 10 लोगों समेत दो मुर्गों को पकड़ा था

cock.jpg
Cocks behind the bars
नई दिल्ली। चोरी करने या अन्य किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के चलते अक्सर पुलिस आरोपी को पुलिस जेल में बंद कर देती है। ऐसा ही कुछ तेलंगाना पुलिस ने भी किया। मगर हैरानी की बात यह है कि यहां दोषी कोई इंसान नहीं बल्कि दो मुर्गे हैं। जी हां, सुनने आपको भले ही ये बात अजीब लगे, लेकिन पुलिस ने दो मुर्गों को हवालात में डाला है। उन पर सट्टेबाजी का आरोप है। पुलिस ने इन्हें जनवरी में पकड़ा था। ये करीब 30 दिनों से लाॅकअप में बंद हैं। ये अनोखा किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.