script24 साल की लड़की को दादी की उम्र की महिला से हुआ प्यार, दो बच्चों की मां से करेगी शादी | 24-year-old YouTuber marries her 61-year-old girlfriend | Patrika News

24 साल की लड़की को दादी की उम्र की महिला से हुआ प्यार, दो बच्चों की मां से करेगी शादी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2021 04:31:30 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

24 साल की जूलिया जेलग और 61 साल की एलीन डी फ्रीस्ट दोनो लंदन की रहने वाली है । दोनों की मुलाकात साल 2018 में डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी।

marries

marries

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार अंधा होता है। वह न धर्म देखता हैए न जात-पात और न ही उम्र की सरहदें प्यार को रोक पाती हैं। जब दिल के दरवाजे पर प्यार दस्तक देता है तो फिर उम्र, पैसा, सूरत कुछ भी नहीं देखा जाता प्यार हो ही जाता है। प्यार एक ऐसी चीज है जिस पर कभी भी किसी का जोर नहीं चलता। प्यार को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। 24 साल की एक लड़की को 61 साल की महिला और दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रही है। यह अनोखा मामला लंदन से सामने आया है। जहां युवा लड़की अपनी दादी की उम्र की महिला को दिल दे बैठी है।

दोनों 37 साल क अंतर
युवक और महिला को प्यार होना आम बात है। लेकिन किसी महिला को महिला से प्यार होना समलैंगिक कहलाता है। इनमें लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर होते है। कई देशों में यह अपराध माना जाता है। धारा 377 के तहत सूचना मिलने पर पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है। वहीं कुछ देशों में यह सब करने की इजाजत होती है। हाल ही में लंदन से यह अनोखा मामला सामने आया है जहां पर 24 साल की लड़की को 61 साल की महिला से प्यार हो गया। दोनों के उम्र में 37 साल का अंतर है। अब दोनों शादी करने जा रही है।

यह भी पढ़े :— पति को तलाक देकर 35 वर्षीय महिला ने 20 साल के सौतेले बेटे से रचाई शादी, हो गई प्रेग्नेंट

डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात
एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल की जूलिया जेलग और 61 साल की एलीन डी फ्रीस्ट दोनों लंदन की रहने वाली है। दोनो की उम्र में बहुत बड़ा अंतर है। खबरों के अनुसार, दोनों की मुलाकात साल 2018 में डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी। अपने प्यार की पहल जूलिया ने करते हुए प्रपोज किया था। दोनों ने एक साथ ब्राजील की यात्रा की, जहां जूलिया ने एलीन से शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों सीधे ब्राजील से जूलिया की मां के पास गई और उनके अफेयर के बारे में बताया। जूलिया पेशे से एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर है। वहां, एलीन एक YouTuber है। अब दोनो ने शादी करने का फैसला लिया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ythzz
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो