script

30 साल से जी रहा था औरत की जिंदगी, कैंसर के इलाज के लिए गया तो पता चला वह है एक ‘मर्द’

Published: Jun 26, 2020 03:15:00 pm

Submitted by:

Soma Roy

Shocking Secret Reveal : Testicular Cancer के इलाज के दौरान शख्स को अपनी असलियत का चला पता, 9 साल से जी रहा था शादीशुदा जिंदगी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रहता है शख्स, हकीकत जान उसके पति को लगा झटका

checkup1.jpg

Shocking Secret Reveal

नई दिल्ली। शारीरिक बनावट के चलते महिला और पुरुष में अंतर किया जाता है, लेकिन कई बार जेनेटिक बदलाव को बाहरी स्तर पर पकड़ना आसान नहीं है। तभी तो एक शख्स पिछले 30 साल से औरत की तरह जिंदगी जी रहा था, लेकिन बाद में उसे हकीकत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला कोलकाता (Kolkata) का है। यहां रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला को Testicular Cancer हो गया। इसी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई तो उसे बीमारी के साथ एक हैरान करने वाली सच्चाई पता चली। डॉक्टरों ने बताया कि असल में वह महिला नहीं बल्कि पुरुष (Male) है।
शख्स कोलकाता के बीरभूम का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह पेट दर्द (Abdomen Pain) की शिकायत के बाद इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टर उसे मर्ज की वजह बताते कि उसे अपनी जिंदगी की हकीकत का भी पता चला। डॉक्टरों का कहना है कि शख्स देखने में पूरी तरह से महिला की तरह है। उसकी आवाज, शरीर का विकास और अन्य सभी अंग महिलाओं की तरह ही नजर आते हैं। मगर उसमें Uterus और Ovaries जन्म से ही नहीं हैं। असल में वह एक मर्द है। उसमें एंड्रोजन इंसेंसिविटी सिंड्रोम’ पाया गया है।
ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें शख्स जेनेटिक रुप से पुरुष (Male) पैदा होता है, लेकिन उसके भौतिक लक्षण महिलाओं के जैसे होते हैं। उसके महिलाओं की तरह दिखने और तौर तरीकों के चलते ही वह पिछले 9 साल से शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है। मगर डॉक्टरों से हकीकत का पता चलते ही उसका पति सदमे में है। वहीं पीड़ित शख्स भी समझ नहीं पा रहा है कि क्या करें। ऐसे में चिकित्सक दोनों की काउंसलिंग कर रहे हैं। वे उन्हें नए तरीके से जिंदगी शुरू करने और नजरिए को बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो