scriptजवां रहने के लिए अपना यूरीन पीता है 32 वर्षीय शख्स, डिप्रेशन कम होने का भी किया दावा | 32 Years Old Guy Drinks his Urine in the Morning to keep himself Young | Patrika News

जवां रहने के लिए अपना यूरीन पीता है 32 वर्षीय शख्स, डिप्रेशन कम होने का भी किया दावा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 24, 2020 11:39:32 am

Submitted by:

Soma Roy

Urine Therapy : 32 वर्षीय शख्स का नाम हैरी मतादीन है, वह इंग्लैंड का रहने वाला है
हैरी रोजाना 200 एमएल बासी यूरीन पीता है

harry1.jpg

Urine Therapy to look young

नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के लोग है। हर चीज को करने के पीछे सबका अपना-अपना तर्क है। इंग्लैंड (England) का एक 32 वर्षीय शख्स भी इन्हीं में से एक है। उसका दावा है कि लंबे समय तक जवां रहने के लिए यूरीन पीना बहुत फायदेमंद है। वो पिछले चार सालों से लगातार सुबह उठकर अपना बासी यूरीन (Urine) पीता है।
आवारा कुत्ते बन गए करोड़पति, हर डॉगी के पास है 1 करोड़ रुपए की संपत्ति

इतना ही नहीं शख्स ने यह भी दावा किया कि यूरीन पीने से उसे डिप्रेशन से भी छुटकारा मिला है। शख्स का नाम हैरी मतादीन है। वह इंग्लैंड के हैंपशायर का रहने वाला है। हैरी का कहना है कि वह रोजाना करीब 200 एमएल बासी यूरीन पीता है। उसका ये यूरीन एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक पुराना होता है। हैरी का दावा है कि बासी यूरीन में एंटी एजिंग तत्व (anti aging) होते हैं। जो व्यक्ति को लंबे समय तक जवां रखने में मदद करते हैं। इसलिए वह पिछले चार सालों से लगातार रोजाना सुबह अपना बासी यूरीन पी रहा है।
young.jpg
हैरी ने अपनी खराब सेहत को देखते हुए यूरीन पीने का फैसला किया था। पहले वह डिप्रेशन का शिकार था। उसने मार्था क्रिस्टी की किताब ‘यॉर ऑन परफेक्ट मेडिसिन’ पढ़ी थी। इसी से उसे ‘यूरीन थैरेपी’ के बारे में पता चला था। इसके बाद हैरी ने इस थैरेपी को अच्छे से समझने के लिए कई फेसबुक ग्रुप ज्वाइन किए और वहां लोगों से बातचीत की। एक्सपर्ट्स से बातचीत में उसे यूरीन थैरेपी के फायदे के बारे में पता चला। हैरी का कहना पहले उसे इसका टेस्ट बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था, लेकिन अब उसे इसकी आदत हो गई है। हालांकि वैज्ञानिकों ने हैरी के इस दावे को गलत ठहराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो