scriptमहिला ने तोड़ा रिकार्ड:39 साल की महिला ने पैदा किये 10 लड़के, फिर हुई प्रेग्नेंट | 39 year old woman gave birth to 10 children | Patrika News

महिला ने तोड़ा रिकार्ड:39 साल की महिला ने पैदा किये 10 लड़के, फिर हुई प्रेग्नेंट

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2019 03:59:37 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

39 साल की महिला नेंं 11 बच्चे पैदा करके तोड़ दिया रिकार्ड
इस महिला ने पैदा किये 10 लड़को के बाद एक लड़की

pregnet_woman33.jpeg

,,

आज के समय में जहां लोग लड़के लड़कियों में फर्क को मानते हुये सिर्फ लड़के पैदा करने की चाहत रखते है तो वही दूसरी ओर एक परिवार ने इस लड़के लड़कियाों में हो रहे भेदभाव को दरकिनार कर दिया। 11 बच्चों को पैदा करके नया कीर्तिमान बनाने वाली 39 साल की एलेक्सिस ब्रेट ब्रिटेन एक ऐसी पहली महिला बन गई है जिसने लगातार 10 लड़कों को जन्म देने के बाद एक लड़की की मां बनी। दो दिन पहले ही बच्ची को जन्म देने के बाद वह खुशी से झूम उठी । अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुये एलेक्सिस ब्रेट कहती है कि ऐसा लग रहा है मानो उसके पांव जमीन पर नहीं हों। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बेटी हुई है। यह बहुत ही सुंदर और सुखद पल है।

एलेक्सिस ब्रेट अपने अनुभव को शेयर करते हुये कहती है कि 10 लड़को को जन्म देने के बाद हमने सोचा था कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है। इसके बाद और नही। लेकिन शायद भगवान को यह भी मंजूर नही था। और उनके साथ ऐसा हो गया जिसकी उन्होनें कल्पना भी नही की थी। उन्हें फिर एक और बच्चा होने की उम्मीद के बारे में पता चला। लड़कों की इतनी लंबी लाइन लगने के बाद आखिरकार एक बच्ची को जन्म दिया और उसका नाम कैमरन रखा। वो उनके लिये एक खुशी का पल था। क्योकि उस घर में अब बेटी के रोने की किलकारियां गूजं रही थी।

pregnet_woman11.jpg

एलेक्सिस ब्रेट और उनके पति डेविड बेटी को पाकर इतने खुश थे कि वो उस बच्ची के सामने उसके भाइयों को भी उनसे दूर रखते है। लेकिन भााइयो को भी उसके होने से काफी खुशी हो रही है। जब वह सोती है तो सभी भाई उस दौरान शांत होकर उसे सुलाते है। मां के साथ रहकर उनकी मदद भी करते है। अब हाल यह है कि बच्ची के सोने से लेकर जागने तक का हर पल उसके चेहरा देखते रहना ही उनकी खुशी बन चुकी थी
मां बनने के बाद एलेक्सिस कहती हैं कि इतने बच्चों की एक साथ देखभाल करना असान नही है। क्योकि उनके डेविड ट्रेन ड्राइवर हैं जो आमतौर पर सुबह 5:30 बजे घर से निकल जाते हैं,उसके बाद बच्चों के जागने से पहले उनके कपड़े काने पीने से लेकर कपड़े धोने तक में पूरा समय निकल जाता है।
इस कपल का सबसे बड़ा लड़का कैम्पबेल (17 साल )का है। उसके बाद हैरिसन (16), कोरे (14), लैचलान (11), ब्रोडी (9), ब्राह्न (8), मैक( 5), ब्लेक (3) और रोथैगैड (2) साल का है। एलेक्सिस ने कहा कि अब वे इस गति को रोकने जा रहे है। अब और बच्चे नहीं। हमारी फैमिली अब पूरी हो गई है। एक बच्ची की कमी थी, उसके आने से अब उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां हैं। इनके पिता डेविड की जॉब अच्छी है और उसे उम्मीद है कि इन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो