scriptअपने दम पर एक साथ 4 हाथियों की जान ले सकता है ये जीव, जान ली ये बातें तो उड़ जाएंगे होश | Patrika News
अजब गजब

अपने दम पर एक साथ 4 हाथियों की जान ले सकता है ये जीव, जान ली ये बातें तो उड़ जाएंगे होश

3 Photos
6 years ago
1/3

नई दिल्ली। धरती पर रह सबसे खतरनाक जानवरों में सांप भी टॉप श्रेणी में गिना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी सिर्फ हमारे ही देश में सांप द्वारा काट लेने से हज़ारों लोग सालाना मारे जाते हैं। इसके अलावा आप ये तो जानते ही होंगे कि दुनियाभर में सांपों की प्रजाति में सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा है। लेकिन आज हम आपको किंग कोबरा के बारे में कुछ अहम जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे आप शायद ही जानते होंगे।

2/3

बता दें कि एक किंग कोबरा की अधिकतम लंबाई 6 मीटर तक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक अभी तक पाए सभी किंग कोबरा में सबसे अधिकतम लंबाई 18 फुट 9 इंच है। एक किंग कोबरा में इतना ज़हर होता है, जिससे 4 भारी-भरकम हाथियों की भी जान ली जा सकती है। किंग कोबरा की अधिकतम उम्र 20 साल होती है। किंग कोबरा भोजन न मिलने पर सांपों को भी खा जाता है।

3/3

इसके अलावा किंग कोबरा बेहद ही सनकी किस्म के होते हैं। कई बार सनक में ये मादा कोबरा को भी खा जाते हैं। किंग कोबरा भोजन न मिलने की स्थिति में महीनों तक ज़िंदा रह सकते हैं। अपने शिकार पर हमला करते वक्त किंग कोबरा निकाले जाने वाले ज़हर पर पूर्ण नियंत्रण रख सकते हैं। कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि किंग कोबरा बिना ज़हर खर्च किए भी काट लेता है। लेकिन किंग कोबरा इंसानों से पर्याप्त दूरी ही बना कर रखता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.