गिनीज बुक के 5 सबसे अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records ) एक ऐसी बुक हैं जिसमें अपना नाम दर्ज करवाने के लिए दुनियाभर के लोग उत्सुक रहते हैं और तरह-तरह के काम करते हैं।

नई दिल्ली। दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं जो फेमस के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उनके इसी जुनून की वजह से दुनिया उन्हें पहचानती है। आज हम आपको 5 ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी अजीबों हरकतों की वजह से अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records ) में दर्ज करवा लिया है।
अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, दीवाली पर एकसाथ जलाए गए 6 लाख दीये

दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की
गुजरात की नीलांशी पटेल ने टीनेजर कैटेगरी में साल 2019 में सबसे लंबे बाल रखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। नीलांशी ने 190 सेंटीमीटर लंबे बालों के साथ ये रिकॉर्ड बनाया है।

दुनिया की सबसे छोटी महिला
ज्योति अमागे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। अपने 18वें जन्मदिन पर साल 2011 में उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। नागपुर की रहने वाली ज्योति अमागे का कद सिर्फ 24.7 इंच है।
China: एक शख्स के शरीर पर 6.37 लाख मधुमक्खियां, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

सबसे बड़े नाखून
अमेरिका की रहने वाली क्रिस वॉल्टन के पास दुनिया के सबसे बड़े नाखून है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार आयना के नाखूनों का साइज 10 फीट 2 इंच है। इन्हें ना तो कीटाणुओं का डर है और ना ही इतने बड़े नाखूनों का। वे पिछले 18 साल से अपने नाखून बढ़ा रही हैं.

दुनिया की सबसे बड़ी मूछें
राम सिंह चौहान को दुनिया उनके लंबी मूछों की वजह से जानती है। राजस्थान के रहने वाले राम सिंह की 14 फीट लंबी मूछें हैं। उन्होंने पिछले 39 सालों से इन्हें नहीं काटा है। मूछों के दम उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा लिया है।
45 वर्षीय रूपा क्षत्रिय हुलेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, बड़े बड़े फिटनेस एक्सपर्ट नहीं कर सके

आंख बाहर निकालने का रिकॉर्ड
किम गुडमैन को अपनी आंख बाहर निकालने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज करवाने का मौका मिला है। वे अपनी आंखों को 11 मिलीमीटर (0.43 इंच) तक बाहर निकालने की क्षमता रखती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हर कोई आँखों को ऐसे बाहर नहीं निकाल सकता।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi