scriptदुनिया के विचित्र झरने, कहीं आग तो कहीं खून जैसा निकलता है पानी! | Patrika News
अजब गजब

दुनिया के विचित्र झरने, कहीं आग तो कहीं खून जैसा निकलता है पानी!

6 Photos
5 years ago
1/6

इन झरनों को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। ये झरने हमारी धरती की सुंदरता पर चार चांद लगा देते हैं।

2/6

हॉर्सटेल झरना, योसेमाइट

चमकती हॉर्सटेल झरने को प्रकृति का सबसे अद्भुत झरना माना जाता है। इस झरने की तस्वीरें हर किसी को आश्चर्यचकित कर देती हैं। यह घरना कैलिफोर्निया ने योसेमाइट नेशनल पार्क में स्थित है।

3/6

रक्त झरना, अंटार्कटिका

अंटार्कटिका में मैकमुर्डो ड्राई वैलीज में स्थित टेलर ग्लेशियर के सामने बर्फ का झरना है ,इस झरने के पानी का रंग लाल है। यह क्षेत्र दुनिया में सबसे अजीब माना जाता है।

4/6

बाटारा जॉर्ज झरना, लेबनान

लेबनान बाटारा जॉर्ज नाम के एक झरने को देख हर किसी को हैरानी होती है। माउंट लेबनान के रास्ते में स्थित इस झरने को 1952 में खोजा गया था।

5/6

क्षैतिज फॉल्स: किम्बरले, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किम्बरले में स्थित, यह केवल दो क्षैतिज झरनों में से एक है। जहां हर झरने का पानी कुछ ऊंचाई से गिरता है वहीं ये झरना क्षैतिज बहता है।

6/6

मॉरीशस में पानी के नीचे झरना

मॉरीशस के दक्षिण-पश्चिम कोने में स्थित यह झरना एक असाधारण भ्रम पैदा करता है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात का दावा करते हैं यह झरना पानी के नीचे बहता है। जानकारी के लिए बता दें कि पानी के नीचे रेत और गाद जमा होने के कारण यह झरने के बहने जैसा लगता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.