अजब गजब

आवारा कुत्तों की गैंग ने किया महिला पर हमला, नोच-नोच कर मार डाला

केरल के तिरुवंतपुरम में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार रात को लगभग 50 आवारा कुत्तों की गैंग ने 65 वर्षीया महिला पर हमला कर नोच-नोच कर मार डाला। घटना तिरुवनंतपुरम सचिवालय से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई।

Aug 20, 2016 / 04:01 pm

कुत्तों की शिकार हुई यह महिला शौचालय के इस्तेमाल के लिए समुद्र की ओर गई थी। जब महिला का पुत्र उनकी तलाश में गया तो उन्होंने यह घटना देखी। उसे खुद को कुत्तों से बचाने के लिए समुद्र में कूदना लगाना पड़ा। 
यह भी देखे- इंटरनेट पर इस एलियन जैसे पुरातन जीव ने मचाया तहलका, देखे वीडियों

इस घटना की शिकार महिला शीलुअम्मा की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने महिला की मौत के लिए शहर प्राधिकरण पर आरोप लगाया।
पुल्लुविला के गुस्साए रिश्तेदारों और इलाके के लोगों ने इस घटना के लिए शहर के प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। केरल प्रशासन से कुत्तों को मारने की गुहार लगाई है। लोगों नें प्रशासन से कहा, ‘‘हम सभी अपना धैर्य खो चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि वे कानून की वजह से कुत्तों को मार नहीं सकते। क्या हम कुत्तों से भी हीन है?’’
यह घटना तिरुवनंतपुरम से लगभग 30 मिनट की दूरी पर रात लगभग नौ बजे हुई। महिला शीलुअम्मा की मौत के लगभग घंटे भर बाद एक अन्य 50 वर्षीया महिला डेजी पर भी कुत्तों ने हमला किया।

Home / Ajab Gajab / आवारा कुत्तों की गैंग ने किया महिला पर हमला, नोच-नोच कर मार डाला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.