scriptइंटरनेट पर वायरल हुई ये तस्वीरें हैं ‘फेक,’ जानें क्या है इनकी असलियत | Patrika News
अजब गजब

इंटरनेट पर वायरल हुई ये तस्वीरें हैं ‘फेक,’ जानें क्या है इनकी असलियत

6 Photos
5 years ago
1/6

दावा: रेहाना नाम की इस लड़की को 'एंजेल ऑफ कोबेन' कहा जाता है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि इस लड़की ने 100 आईएस लड़ाकों को मार डाला था।

सच्चाई: लेकिन सच्चाई ये नहीं है इस लड़की का असली नाम क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जी समय ये फोटो वायरल हुई तब ये एक लॉ की छात्रा थी जो एक सहायक होम गार्ड यूनिट के लिए स्वेच्छा से काम करती थी। उसने कभी भी 100 आईएस लड़ाकों को नहीं मारा।

2/6

दावा: एक सीरियाई लड़का अपने माता-पिता की कब्र के बीच सो रहा था।

सच्चाई: ये लड़का फोटोग्राफर का भतीजा है और सीरिया का नहीं है। कब्रों के समान दिखने वाले ये टीले केवल पत्थरों के ढ़ेर हैं।

3/6

दावा: Metro Goldwyn Mayer (MGM) नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी ने अपने लोगो के लिए बब्बर शेर को बांधा था।

सच्चाई: एक शेर बीमार था जिसका इजरायली चिड़ियाघर में सीटी स्कैन चल रहा था।

4/6

दावा: नीला तरबूज! जो जापान के कुछ हिस्सों में बढ़ता है और इसकी कीमत, 16,000 येन या लगभग 200 डॉलर है।

सच्चाई: ये एक आम तरबूज है जिसके रंग को डिजिटली बदल दिया गया है। इसकी तस्वीर को शेयर करने के साथ किए गए सारे दावे झूठे हैं।

5/6

दावा: मिस्र के स्फिंक्स पर हुई बर्फबारी। उत्तरी अफ्रीका में 112 वर्षों के लिए पहली बर्फबारी होने की बात सोशल मीडिया पर फैलाई गई।

सच्चाई: ये जापान के टोबू वर्ल्ड स्क्वायर थीम पार्क का नज़ारा है जहां मिस्र के स्फिंक्स की छोटी प्रतिकृति बनाई गई है।

6/6

दावा: साल 2001 में 11 सितंबर को विमान से टकराने से पहले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग पर खड़ा पर्यटक

सच्चाई: ये तस्वीर 28,1997 नवंबर को पीटर गुज़ली नाम के एक शख्स ने ली थी। इस फोटो को एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर जैसे ही डाला गया ये आग की तरह फैल गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.