script

आठवें बच्चे को जन्म देने जा रही 70 साल की ये दादी, वजह जानने गए लोग तो मुंह पर लग गया ताला

Published: May 23, 2018 10:30:07 am

Submitted by:

Arijita Sen

70 साल की आयु में मारिया का प्रेग्नेंट होना वाकई में हैरान कर देने वाली है। मारिया की सोनोग्राफी रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर्स भी परेशान है।

Sonography

आठवें बच्चे को जन्म देने जा रही 70 साल की ये दादी, वजह जानने गए लोग तो मुंह पर लग गया ताला

दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जिस पर यकीन कर पाना संभव नहीं होता है। आज एक ऐसी ही घटना का जिक्र हम आपके सामने करेंगे जो कि वाकई में हैरान कर देने वाली है।

हाल ही में ये सुनने को मिला कि 70 साल की एक महिला गर्भवती है। जहां 60 की आयु पार करने के बाद लोगों को चलने-फिरने में दिक्कत आने लगती है वही 70 वर्ष की अवस्था में किसी महिला का गर्भवती होना काफी आश्चर्यजनक है।

मैक्सिको के सिनालोआ में रहने वाली मारिया डी लालूस नाम की महिला का कहना है कि वो 6 महीने की गर्भवती है।

Maria

मारिया ने कहा कि उसे बार-बार उल्टियां हो रही थी। पैरों में भी काफी दर्द हो रहा था। ये सारे अनुभव ठीक वैसे ही थे जैसा कि प्रेग्नेंसी के दौर में होता है।

बता दें ये बात सिर्फ कहने तक ही सीमित नहीं है बल्कि मारिया का ऐसा कहना मेडिकली प्रूव भी हो चुका है। अपनी बात को सही साबित करने के लिए मारिया अलग-अलग जगहों पर सोनोग्राफी टेस्ट भी करवा चुकी है।

हर बार टेस्ट में मारिया कि बात सही साबित हुई है कि वो प्रेग्नेंट है। डॉक्टर्स का कहना है कि मारिया जल्द ही फिर से मां बनने वाली है। सात बच्चों की मां मारिया अब अपने आठवें बच्चे को जन्म देने वाली है।

Maria

आपको बता दें कि अगर मारिया सफलतापूर्वक अपने बच्चे को जन्म दे देती है तो वो दुनिया में ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। इससे पहले पंजाब की दलजिंदर कौर ने 70 वर्ष की आयु में एक बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि दलजिंदर ivf प्रणाली से प्रेग्नेंट हुई थी।

Pregnant woman

अब अगर जिक्र मारिया की करे तो इस बात से अभी भी पर्दा नहीं उठा है कि इस उम्र में प्रेग्नेंट होने के लिए मारिया ने किसी फर्टीलाइजेशन तकनीक का सहारा लिया है या नहीं। मारिया ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि इस उम्र में बच्चे को जन्म देने के लिए सिजेरियन तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाएगा क्योंकि नॉर्मल डिलेवरी से मारिया की जान जा सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो