scriptइस आध्यात्मिक गुरु की जयंती पर जलाई गईं 72 हजार मोमबत्तियां, बना विश्व रिकार्ड | 72 housand candles lit on birth anniversary of spiritual master chinmay Kumar Ghosh | Patrika News

इस आध्यात्मिक गुरु की जयंती पर जलाई गईं 72 हजार मोमबत्तियां, बना विश्व रिकार्ड

Published: Aug 31, 2016 12:31:00 am

Submitted by:

भारतीय आध्यात्मिक गुरु चिन्मय कुमार घोष की 85वीं जयंती के मौके पर 72 हजार मोमबत्तियां एक साथ जलाकर उनके अनुयायियों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम की अगुआई गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में सैकड़ों बार नाम दर्ज कराने वाले 61 वर्षीय आश्रित फुरमान ने की।

भारतीय आध्यात्मिक गुरु चिन्मय कुमार घोष की 85वीं जयंती के मौके पर 72 हजार मोमबत्तियां एक साथ जलाकर उनके अनुयायियों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम की अगुआई गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में सैकड़ों बार नाम दर्ज कराने वाले 61 वर्षीय आश्रित फुरमान ने की। उनके नाम पर 622 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज हैं। वो साल 1979 से रिकार्ड बना रहे हैं।
भारतीय आध्यात्मिक गुरु चिन्मय कुमार घोष की 85वीं जयंती के मौके पर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। ये विश्व रिकॉर्ड जयंती 72 हजार मोमबत्तियां एक साथ जलाने का है। उनके अनुयायियों ने विशाल केक पर 72 हजार मोमबत्तियां जलाकर उनकी 85वीं जयंती मनाई। 
27 अगस्त को आध्यात्मिक गुरु की जयंती पर उनके शिष्यों ने वींस में 45 गुणा 10 फीट के केक पर एक साथ 72 हजार मोमबत्तियां जलाईं। इस विशाल केक पर करीब 100 लोगों को मोमबत्तियां लगाने में कई घंटों का वक्त लगा। इस कार्यक्रम की अगुआई गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में सैकड़ों बार नाम दर्ज कराने वाले 61 वर्षीय आश्रित फुरमान ने की। 
फुरमान ने इससे पहले 48 हजार मोमबत्तियां जलाने का रिकार्ड बनाया था। उनके इस रिकार्ड को अप्रैल 2016 में तोड़ दिया गया था। हालांकि उनके नाम पर 622 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर रिकार्ड अभी तक तोड़े नहीं जा सके हैं। वो साल 1979 से रिकार्ड बना रहे हैं। उस समय उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा टेनिस रैकेट बनाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो