scriptचीन में 8 हजार साल पुराने धान का खेत खोज निकाला | 8 thousand year old peddy field discovered in China | Patrika News

चीन में 8 हजार साल पुराने धान का खेत खोज निकाला

Published: Jun 28, 2016 05:55:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

खेती करना सभी देशों की रही है जरूरत है। किसानों ने खेती कब से शुरू की। खेती करने की जरूरत कब पड़ी, इस सवाल का जवाब चीन न डूंड निकाला है। चीन में पिछले दिनों 8 हजार साल से भी अधिक पुराने धान की खोज हो चुकी है।

peddy
चीन में 8 हजार साल पुराने धान का खेत खोज निकाला खेती करना सभी देशों की रही है जरूरत चीन 28 जून किसानों ने खेती कब से शुरू की। खेती करने की जरूरत कब पड़ी, इस सवाल का जवाब चीन न डूंड निकाला है। चीन में पिछले दिनों 8 हजार साल से भी अधिक पुराने धान की खोज हो चुकी है। इस खोज से यह भी पता चलता है कि खेती करना सभी देशों की जरूरत रही है। 


इस खोज को दुनिया में सबसे पुरानी श्वेट राइस फार्मिंग की जगह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खोजा गया खेत कम से कम 100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसकी खोज पूर्वी चीन के झिंयाग्सू प्रांत की सिहांग शहर के हाजिंग क्षेत्र में स्थित नव पाषाण काल के खंडहर के समीप हुई है।



शोधकर्ताओं ने पाया कि यह धान का खेत अलग-अलग आकार और भागों में विभाजित था और प्रत्येक भाग ने कम से कम 10 वर्ग मीटर का क्षेत्र घेर रखा था। इसके साथ ही शोधकर्ताओं को कार्बनीकृत चावल भी मिले हैं। कार्बन डेटिंग के आधार पर पुष्टि हुई है कि यह 8 हजार से अधिक साल पहले उगाए गए थे। लिन ने बताया कि यह निष्कर्ष चीन में धान की खेती संबंधी अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो