script83 वर्षीय महिला ने खोला डेटिंग एप पर अकाउंट, अपने से 50 साल छोटे लड़के को कर रही हैं डेट | 83 year old grandma loves using dating app to find younger men | Patrika News

83 वर्षीय महिला ने खोला डेटिंग एप पर अकाउंट, अपने से 50 साल छोटे लड़के को कर रही हैं डेट

Published: Sep 05, 2019 04:09:48 pm

Submitted by:

Priya Singh

19 साल के लड़के को भी डेट कर चुकी हैं हैटी
उनके साथ समय बिताने के कई लड़के हो चुके हैं राज़ी
आजकल वो 33 साल के शॉन को डेट कर रही हैं

lp.png

नई दिल्ली। 83 वर्षीय बुजुर्ग को एक जवान हमसफ़र की तलाश है थी। उन्होंने डेटिंग एप पर अकाउंट खोल दिया और उन्हें उनके मुताबिक मैच भी मिल गया। न्यूयॉर्क की रहने वाली हैटी दो बच्चों की दादी हैं। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक बार वे 19 साल के लड़के को भी डेट कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें लड़के की उम्र पता होती तो वे उसे कभी डेट नहीं करतीं। दो बच्चों की दादी हैटी इस उम्र में भी ऊर्जा से भरी हुई हैं। वो इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं।

ये है दुनिया का रहस्यमयी आइलैंड, जहां महिलाओं का जाना है मना और पुरुषों के लिए बनाए गए हैं ये कठोर नियम

18048774-0-image-a-17_1567581887342.jpg

हैटी के पास डेट करने वाले लड़कों की लिस्ट है। अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो को दिए इंटरव्यू में हैटी ने बताया कि “मैं किस लड़के को पहले मैसेज नहीं करती, जिन लड़कों को मुझमें इंटरेस्ट होता है वो खुद मुझे कॉल करके बताते हैं कि उनकी मुझमें दिलचस्पी है।” बता दें कि कई लड़के उनमें इंटरेस्ट दिखाते हैं लेकिन हैटी को अब कोई परमानेंट पार्टनर चाहिए। जीवन से भरी 83 वर्षीय हैटी आजकल 33 साल के शॉन को डेट कर रही हैं जो उनसे उम्र में 50 साल छोटे हैं। वे मानती हैं कि उनकी उम्र में जहां लोग निराश और बीमार रहते हैं वहां वो खुद को ऊर्जा और रोमांच से भरकर रखती हैं। एक समय में डांसर रहीं हैटी से जो भी मिलता है उसके चेहरे पर मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो