scriptबिहार के इस परिवार के लिए उनकी अंगुलियां बनीं मुसीबत, शादी के लिए नहीं मिल रहा पार्टनर | A Bihari family have 24 fingers in hands and legs,it creates problem | Patrika News
अजब गजब

बिहार के इस परिवार के लिए उनकी अंगुलियां बनीं मुसीबत, शादी के लिए नहीं मिल रहा पार्टनर

Weird fingers : अंगुलियों की बनावट के चलते जूते-चप्पल पहनने में दिक्कत के साथ लोग उड़ाते हैं मजाक
परिवार में अभी करीब 22 सदस्य ऐसे हैं जिनकी कुल 24 अंगुलियां हैं

Dec 05, 2020 / 03:46 pm

Soma Roy

ungli1.jpeg

Weird fingers

नई दिल्ली। आमतौर पर भगवान ने इंसानों को हाथों और पैरों में पांच-पांच अंगुलियां दी हैं। मगर कई बार कुछ विकृति के चलते बहुत से लोगों की कुछ अंगुलियां कम या ज्यादा हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ बिहार के गया में रहने वाले एक परिवार के साथ भी है। इस परिवार के 22 सदस्यों के हाथ-पैर दूसरों से बिल्कुल अलग है। सभी के हाथों और पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। इसके चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही है।
अपनी अंगुलियों के चलते परिवार के सभी सदस्यों को न सिर्फ लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है, बल्कि कई बार उन्हें शादी के लिए पार्टनर खोजने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा अड़चनें परिवार में जन्मी लड़कियों को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि लड़केवाले लड़की की ज्यादा अंगुलियां देख रिश्ता जोड़ने से मना कर देते हैं। बहुत से लोग इसे अपशगुन मानते हैं।
दादी से शुरू हुआ था सिलसिला
बिहार के गया जिले के अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में रहने वाले चौधरी परिवार में ज्यादा अंगुलियों की समस्या कई पीढ़ियों से चली आ रही है। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत उनकी दादी मानो देवी (Mano Devi) के समय से हुई थी। उनके हाथों-पैरों में कुल 24 अंगुलियां थीं। फिर इसके बाद सुखाड़ी चौधरी खानदान के पहले शख्स थे, जिनके हाथ-पैरों में कुल 24 उंगलियां हुई। फिर उनके बेटे विष्णु चौधरी की भी कुल 24 उंगलियां हैं। इस समय पूरे खानदान में करीब 22 लोग ऐसे हैं जिनकी कुल 24 अंगुलियां हैं।
जूते नहीं आते हैं फिट
चौधरी परिवार के सदस्यों का कहना है कि ज्यादा अंगुलियों के चलते न सिर्फ उनका मजाक बनता है बल्कि उन्हें जूते या सैंडल पहनने में भी दिक्कतें आती हैं। 5 की जगह 6 अंगुलियां होने की वजह से उनके पैरों में जूते फिट नहीं आते हैं। कई बार तो उन्हें खास आर्डर देकर इन्हें बनवाना पड़ता है।

Home / Ajab Gajab / बिहार के इस परिवार के लिए उनकी अंगुलियां बनीं मुसीबत, शादी के लिए नहीं मिल रहा पार्टनर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो