script

अंगूर का एक गुच्छा 7.5 लाख रुपए में बिका, इतने में खरीद सकते है एक घर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 08, 2020 10:06:49 am

Submitted by:

Piyush Jayjan

रूबी रोमन अंगूर ( Ruby Roman Grapes ) को दुनिया के लग्जरी फ्रूट में शामिल किया जाता है। जो कि स्वाद में काफी मीठा और रसभरा होता है, लेकिन ये थोड़ा एसिडिक ( Acidic ) भी है।

ruby-romans

Ruby Roman Grapes

नई दिल्ली। अंगूर ( Grapes ) कहने को तो आम फलों जैसा ही है। लेकिन अगर अंगूर का कोई गुच्छा 7.5 लाख रुपए में बेचा जाए तो यकीनन ये सबसे अलग ही होगा। जापान ( Japan ) में यह अंंगूर रूबी रोमन ( Ruby Roman ) के नाम से जाना जाता है। यह स्वाद में काफी मीठा और रसभरा होता है।

बच्चे ने निगल लिया LED बल्ब, एक्सरे देख उड़े डॉक्टर के होश

दरअसल रूबी रोमन को दुनिया के सबसे लग्जरी फ्रूट में शामिल किया जाता है, जापान में विशेष मौकों या फिर बिजनेस के प्रमोशन के दौरान इस अंगूर को गिफ्ट ( Gift ) करने का प्रचलन है। इस अंगूर को इतने ऊंचे दाम पर बेचे जाने की वजह ये है कि इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। जापान में यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता।

 

35403349_-_09_07_2015_-_eagrapes10.jpg

पिछली बार रूबी रोमन के गुच्छे को जापान की एक कंपनी हयाकुराकुसो ने खरीदा था। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम के आस पास होता है। इसके एक गुच्छे में लगभग 24 अंगूर होते हैं, क्योंकि रूबी रोमन काफी महंगा है इसलिए इसे अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है।

कोरोनावायरस के डर से घर में कैद धावक फिटनेस के लिए 50 किमी दौड़ा

12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया था। पिछले साल इस अंगूर ( Grapes ) को उगाने वाली फार्मिंग एजेंसी ने रूबी रोमन ( Ruby Roman ) के 26 हजार गुच्छों को सितंबर तक एक्सपोर्ट ( Export ) करने का लक्ष्य रखा था।

ट्रेंडिंग वीडियो