अजब गजब

घोड़े के हैं नवाबी ठाठ, बिना चाय पिए नहीं शुरू करता है काम

Horse Drinks Tea : इंग्लैंड के Merseyside पुलिस विभाग के साथ काम करता है घोड़ा
घोड़े का नाम जैक है, वो पिछले 15 साल से पुलिस विभाग का हिस्सा है

Nov 30, 2019 / 12:32 pm

Soma Roy

नई दिल्ली। यूं तो ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ होती है। मगर क्या कभी आपने किसी घोड़े को चाय पीते हुए देखा है। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे मगर ये सच है। मामला इंग्लैंड का है। यहां के Merseyside पुलिस विभाग के साथ काम करने वाला एक घोड़ा बिना चाय पिए कोई काम नहीं करता है।
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पिग पड़ा पीछे, हंसते-हंसते हुए लोग बेहाल

पुलिस वालों की तरह घोड़े के भी ठाठ है। घोड़े का नाम जैक (jack) है। उसकी उम्र 20 साल है। यह घोड़ा (horse) पिछले 15 वर्षों से इंग्लैंड के Merseyside पुलिस विभाग के साथ काम कर रहा है। पुलिस विभाग के मुताबिक, जैक बिना एक कप चाय पिए काम पर ही नहीं जाता। उसे रोजाना अपने बेड यानी अस्तबल में एक बड़े से कप में चाय पीने (drinking tea) की आदत है। जैक को दी जाने वाली चाय भी स्पेशल होती है। उसे बिना मलाई वाले दूध की चाय पसंद है। इसमें दो बड़े चम्मच चीनी के साथ ठंडा पानी मिला हुआ होना चाहिए। जैक को ज्यादा गर्म चाय पीना पसंद नहीं है।
माउंटेड सेक्शन मैनेजर और ट्रेनर लिंडसे गवेन ने जैक के साथ काफी समय बिताया है। उनका कहना है कि जैक दूसरे घोड़ों से अलग है। अगर कोई सुबह बिना चाय के कप के इसे लेने जाता है, तो यह उस पर गुस्सा करता है। जैक 20 साल का हो चुका है। वो अगले साल रिटायर हो सकता है। रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस विभाग उसका ध्यान रखेगी।

Home / Ajab Gajab / घोड़े के हैं नवाबी ठाठ, बिना चाय पिए नहीं शुरू करता है काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.