scriptबहुत ‘लकी’ है यह लड़का, एक दिन में जीतीं 3 लॉटरी, मिला करोड़ों का इनाम | A lucky man in US won three lotteries in a single day | Patrika News

बहुत ‘लकी’ है यह लड़का, एक दिन में जीतीं 3 लॉटरी, मिला करोड़ों का इनाम

Published: Nov 12, 2018 12:14:22 pm

Submitted by:

Priya Singh

इन तीनों लॉटरी से कुल मिला कर उसे पांच लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 36 करोड़ भारतीय रुपया मिला।

demo pic

बहुत ‘लकी’ है यह लड़का, एक दिन में जीतीं 3 लॉटरी, मिला करोड़ों का इनाम

नई दिल्ली। हम सभी कभी न कभी अपने लक को जरुर आजमाते हैं। कभी इस लक से फायदा होता है तो कभी नुकसान भी उठाना पड़ता है। लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में ‘लक’ का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, रोबर्ट स्टेवार्ट नाम के एक युवक की एक ही दिन में तीन अलग-अलग लॉटरी लगी। इन तीनों लॉटरी से कुल मिला कर उसे पांच लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 36 करोड़ भारतीय रुपया मिला।

इसी साल अगस्त के महीने में दो तारीख को रोबर्ट स्टेवार्ट ने यह लाटरी जीती थी। हालांकि इसका खुलासा अभी हाल में ही हुआ है। इसके बाद से देखते ही देखते यह युवक सोशल मीडिया में फेमस हो गया। जानकारी के अनुसार रोबर्ट ने पहले एक लॉटरी जीती इसके तुरंत बाद उसने दो और लॉटरी खरीदी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अगस्त को रॉबर्ट को स्क्रैच लॉटरी गेम में 50 लाख डॉलर (36.2 करोड़ रुपए) का जैकपॉट लगा था। दूसरी बार में उन्होंने 500 डॉलर (करीब 36,380 रुपए) और तीसरी कोशिश में 100 डॉलर (7,276 रुपए) जीते।

तीन महीने बाद हुआ विजेता के नाम का ऐलान

इतनी बड़ी लॉटरी जीतने के बाद भी रॉबर्ट ने न्यूजर्सी लॉटरी से उनका नाम सार्वजनिक नहीं करने को कहा। हालांकि, लॉटरी कंपनी ने अब उसके नाम का ऐलान कर दिया है। इतनी बड़ी धनराशि जीतने के बाद रॉबर्ट काफी उत्साहित हैं और इन पैसों से परिवार और करीबियों की मदद करना चाहते हैं। रॉबर्ट बताते हैं कि जैकपॉट जीतने से पहले भी इसी साल 2,500 हजार डॉलर (करीब 1.81 लाख रुपए) लॉटरी जीत चुके थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो