scriptआसमान से आफत बन कर गिरा बर्फ का टुकड़ा, फट गई पूरी छत | A Piece of Snow fall on A House, Roof damaged | Patrika News

आसमान से आफत बन कर गिरा बर्फ का टुकड़ा, फट गई पूरी छत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2019 10:45:24 am

Submitted by:

Soma Roy

Weird Incident : बुलंदशहर के चिखल गांव का है मामला, टूट गई छत
पुलिस को बुलाकर बर्फ की कराई गई जांच

barf1.jpg
नई दिल्ली। कहते है आफत आसमान से बरसती है। मगर ये वाक्या बुलंदशहर के शिकारपुर में सही होते हुए दिखती है। यहां आफत बर्फ के तौर पर बरसी और घर के छत को ले डूबी। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे मगर ये सच है कि एक मामूली से बर्फ के टुकड़े के चलते एक घर की पूरी छत टूट गई। गनीमत ये रही कि उस वक्त घर में किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया।
मामला बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव चिखल का है। यहां रहने वाले शिव कुमार सिंह के घर शाम को आसमान से एक बर्फ का बड़ा टुकड़ा गिरा जो मकान की छत को तोड़ता हुआ सीधा अंदर आ गिरा। उस वक्त घर में किसी के न होने से हादसा टल गया। मगर हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा बर्फ का टुकड़ा आया कहां से इस बात की किसी को खबर नहीं है। ऐसे में इसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने इसे जांच के लिए भेजा है। वहीं आस-पास के लोगों में इस घटना को लेकर उत्सुकता थी, इसलिए गांव के लोग इसे देखने आ रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो