scriptझील के नीचे दफ्न है अरबों का खजाना, खुद नाग देव करते हैं इसकी रक्षा | A Precious Treasure in Kamrunag Lake, Black Naag Protect It | Patrika News
अजब गजब

झील के नीचे दफ्न है अरबों का खजाना, खुद नाग देव करते हैं इसकी रक्षा

Kamrunag Jheel : हिमाचल प्रदेश से 60 किलोमीटर दूर स्थित जंगल में मौजूद है ये झील
झील में मौजूद दौलत पर देवताओं का हक माना जाता है

Dec 30, 2019 / 12:09 pm

Soma Roy

Kamrunag Jheel

Kamrunag Jheel

नई दिल्ली। देश में कई ऐसी रहस्यमयी जगह (mysterious place) है जिसके राज से आज तक पर्दा नहीं उठा है। ऐसा ही एक खजाना (treasure) हिमाचल प्रदेश के एक झील में मौजूद है। अरबों की दौलत होने के बावजूद आज तक इसे निकालने की किसी में हिम्मत नहीं हुई है। क्योंकि खजाने की रखवाली खुद नाग देवता करते हैं।
खौलते दूध का गिरना हो सकता है बुरे वक्त का संकेत, न करें नजरअंदाज

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से 60 किलोमीटर की दूरी पर रोहांडा के घने जंगलों में स्थित इस झील का नाम कमरुनाग (kamrunag lake) है। बताया जाता है कि यहां एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर (famous temple) है जो इस झील के किनारे ही है। मान्यता है कि जो भी भक्त मंदिर में दर्शन करने आते हैं, वो इस झील में सोने-चांदी के गहने और रुपये-पैसे डालते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
kamrunag.jpeg
इस झील में पड़ा खजाना देवताओं का माना जाता है। मंदिर के पुजारी के अनुसार झील के अंदर मौजूद खजाने की रखवाली एक खतरनाक नाग करता है, जो भी उस खजाने को निकालने की कोशिश करता है उसे खतरनाक अंजाम भुगतना पड़ता है। इसी कारण आज तक किसी की भी हिम्मत इसे निकालने की नहीं हुई। माना जाता है कि यह झील सीधे पाताल लोक तक जाती है इसलिए जो भी शख्स यहां मन्नत मांगता है उसकी सारी इच्छा पूरी होती है। मनोकामना के पूर्ण होने पर वहीं भक्त यहां दोबारा आकर झील में अपनी खुशी से सोना या चांदी के आभूषण डालते हैं।

Home / Ajab Gajab / झील के नीचे दफ्न है अरबों का खजाना, खुद नाग देव करते हैं इसकी रक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो