महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, खबर सुनते ही लोगों के उड़े होश
- Delivery Rare Case : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है अनोखा मामला, डॉक्टरों के लिए अब तक का सबसे दुर्लभ केस
- गर्भ में पल रहे 6 बच्चों की बात सुनकर परिजन हुए शॉक्ड

नई दिल्ली। कुदरत अक्सर अपना खेल दिखाती है जिस पर किसी का जोर नहीं चलता है। ऐसी एक घटना मध्य प्रदेश में देखने को मिली। जहां एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया है। हालांकि डिलीवरी (delivery) के बाद दो बच्चों ने खराब स्वास्थ के चलते दम तोड़ दिया।
50 साल में पहली बार दिखा रेनबो सांप, 4 फुट है इसकी लंबाई
घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले की है। गर्भवती महिला का नाम मूर्ति बाई है। वैसे तो मां बनना हर औरत का सपना होता है, लेकिन एक साथ इतने सारे बच्चों को जन्म देने के बारे में शायद उसने भी नहीं सोचा था। तभी डिलीवरी के समय चेकिंग के दौरान डॉक्टरों के खुलासे से महिला समेत परिजन चौंक गए। पहले तो उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हुआ। हालांकि महिला ने बारी-बारी से बच्चों को जन्म दिया।

डिलीवरी के दौरान जन्मे सभी 6 बच्चों का वजन सामान्य से कम पाया गया है। दो बच्चों में अन्य शारीरिक कमियां होने के चलते उनकी तुरंत ही मौत हो गई। जबकि दूसरे चार बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार ये अब तक का सबसे दुर्लभ केस है। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग महिला को देखने आ रहे हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi