scriptज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार होता है खाना तय, खा लेंगे तो होगा भारी नुकसान | According to astrology these foods are prohibited in different days | Patrika News

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार होता है खाना तय, खा लेंगे तो होगा भारी नुकसान

Published: Jul 07, 2018 03:54:03 pm

Submitted by:

Arijita Sen

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के विभिन्न दिनों में खाना वर्जित बताया गया है।

Indian Astrology

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार होता है खाना तय, खा लेंगे तो होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली। सप्ताह में सात दिन होते हैं और हमारे भारतीय समाज में ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इन सातों दिनों का बड़ा महत्व हैं। इंसान की समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति को जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाती हैं।

जैसा कि हम जानते हैं कि प्रत्येक दिन का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है और उस दिन उससे संबंधित देवता की पूजा करने से दैनिक जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

जैसे कि गुरूवार को पीले रंग के वस्त पहनने चाहिए, शनिवार को तेल का दान करना चाहिए, सोमवार को शिव जी को जल चढ़ाना चाहिए इत्यादि। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सप्ताह के विभिन्न दिनों में खाना वर्जित बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन इन चीजों के सेवन से इंसान को नुकसान पहुंच सकता है।

Sugar

सबसे पहले बात करते हैं सोमवार के बारे में। बता दें, सोमवार को चीनी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसे चन्द्रमा का भोजन माना गया है।

Ghee
बात अगर मंगलवार की करें तो इस दिन घी के सेवन को सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।
Green veggies
बुधवार को हरी सब्जी नहीं खानी चाहिए, बल्कि उसका दान करना चाहिए।

milk and banana

इसके बाद आता है गुरुवार। गुरुवार को दूध और केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन गरीबों में केले का दान करने से कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

panipuri

शुक्रवार को खट्टी चीजों के सेवन से हमेशा बचना चाहिए। इसे सेहत और भाग्य दोनों के लिए अच्छा माना गया है।

mustard oil

शनिवार को तेल से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए बल्कि अगर आप इनका दान करते हैं तो यह अच्छा है।

Salt

अब बात करते हैं सप्ताह के आखिरी दिन यानि कि रविवार के बारे में। रविवार को नमक का सेवन नहीं करने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो