scriptएक औरत को अपनी पत्नी समझ 9 साल साथ रहा ये शख्स, एक दिन सामने आई ऐसी सच्चाई… | After nine years of marriage man found out his wife was a bigamist | Patrika News
अजब गजब

एक औरत को अपनी पत्नी समझ 9 साल साथ रहा ये शख्स, एक दिन सामने आई ऐसी सच्चाई…

साल 2014 में चैरी के सामने ऐसी सच्चाई आई जिसे सुन उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। 2014 में दोनों के अलग होने की नौबत आ गई और उन्होंने तलाक भी मिल गया।

नई दिल्लीFeb 13, 2019 / 10:27 am

Priya Singh

After nine years of marriage man found out his wife was a bigamist

एक औरत को अपनी पत्नी समझ 9 साल साथ रहा ये शख्स, एक दिन सामने आई ऐसी सच्चाई…

नई दिल्ली। इंसान अपने परिवार के बाद सबसे ज्यादा करीब अपने पति या पत्नी से होता है। क्या हो अगर उसकी पत्नी या पति उसे सालों से ऐसे अंधेरे में रखे, ऐसी सच्चाई से दूर रखें जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी न सोचा हो। हम कई सालों से किसी के साथ रहते हैं तो हम उसकी हर अच्छी-बुरी आदतों के बारे में जान जाते हैं। अमरीका के रहने वाले एक शख्स को उसकी शादी के 9 साल बाद ऐसा राज़ पता चला जिसे जान वह हैरान रह गया। इस शख्स ने अपनी ज़िंदगी के अहम 9 साल इस महिला को दिए और इतने साल बाद जो उसे पता चला वह किसी शॉक से कम नहीं था। इस शख्स को कुछ नहीं समझ आ रहा कि वह क्या करे! अमरीका के मिसौरी के रहने वाले केन चैरी की 2004 में सुजैन बोजिच नाम की महिला से मुलाकात हुई। मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोस्ती ने साल 2005 में शादी का रूप ले लिया। सब कुछ अच्छा चल रहा था शादी के 9 साल कब बीते इन्हें पता ही नहीं चला।

साल 2014 में चैरी के सामने एक ऐसी सच्चाई आई जिसे सुन उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। 2014 में दोनों के अलग होने की नौबत आ गई और उन्होंने तलाक भी मिल गया। चैरी के वकील को जांच में पता चला कि सुजैन ने पहले से 4 और मर्दों से शादी कर रखी है और चैरी पांचवे थे। दिलचस्प बात यह है कि सुजैन ने चैरी से शादी करने से पहले अपने चौथे पति को तलाक नहीं दिया था और उनसे शादी कर ली थी। इस वजह से वो सुजैन को तलाक नहीं दे सकता था, क्योंकि कानूनी रूप से वो उसका पति है ही नहीं। फिलहाल केन चैरी और सुजैन बोजिच अब अलग रहते हैं। उन्हें अलग हुए आज 4 साल हो गए हैं लेकिन केन का कहना है कि यह धोखा वे मरते दम तक याद रखेंगे।

Home / Ajab Gajab / एक औरत को अपनी पत्नी समझ 9 साल साथ रहा ये शख्स, एक दिन सामने आई ऐसी सच्चाई…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो