scriptWeirdest Rituals Around The World: कैसी ये अजब गजब परंपराएं | Ajab Gajab Riti Riwaj | Patrika News

Weirdest Rituals Around The World: कैसी ये अजब गजब परंपराएं

locationनई दिल्लीPublished: Sep 07, 2021 10:35:13 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

Weirdest Rituals Around The World: भारत की विविधता के कारण हर धर्म और प्रांतों में अलग-अलग मान्यताओं और परंपरा का होना आम बात है। परंतु कुछ रस्मों में ऐसी भिन्नता है जिनके बारे में जानकर आप चकित हो जाएंगे।
 

weird.jpg

नई दिल्ली। Weirdest Rituals Around The World: भारत अपनी विविधताओं के लिए जाना जाने वाला देश है। यहां हर धर्म, हर क्षेत्र का अपना खानपान, रहन-सहन तथा रीति-रिवाज हैं। यूं तो कुछ धर्मों की रस्मों में समानता भी मिल जाती है या फिर अलग होते हुए भी उन्हें समझना आसान होता है। परंतु किसी किसी धर्म अथवा स्थान की रस्में अथवा रीति रिवाज इतनी विचित्र होती हैं कि उन पर यकीन करना भी कठिन सा लगता है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही रीति-रिवाजों के बारे में जो आपको हैरानी में डाल सकते हैं:

1. गायों के सामने लेटना
घरों में वैभव बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन के कुछ गांवों की यह परंपरा बड़ी विचित्र है। इस परंपरा के तहत गांव के कुछ लोग गायों के आगे दंडवत करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

 

 

 

cow_worship.jpg

2. लड़कों की शादी करवाने का अनोखा उपाय
राजस्थान के जोधपुर शहर में लड़कों की शादी ना होने पर एक विचित्र उपाय निकाला जाता है। सुहागिन महिलाएं कुंवारे लड़कों को लाठियों से मारती हैं। वहां के लोगों का मानना है कि शादीशुदा महिलाओं से मार खाने पर लड़कों का विवाह शीघ्र हो जाता है। तथा वहां के कुंवारी लड़की जल्दी शादी की चाह में आराम से पिटाई भी खा लेते हैं।

यह भी पढ़ें:

wedding.jpg

3. लौकी चढ़ाकर बच्चों की सलामती मांगना
सामान्यतः लोग मंदिरों में फूल, फल, नारियल, मिठाई आदि अर्पित कर मनोकामना मांगते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के रतनपुर में शाटन देवी नामक एक ऐसा मंदिर है जिसे बच्चों का मंदिर भी कहते हैं। यहां के लोगों की मान्यता है कि अगर माता-पिता लौकी चढ़ाकर प्रार्थना करते हैं तो उनके बच्चे स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त करते हैं।

 

lauki.jpg

4. बहनें देती हैं मृत्यु का श्राप
भाई-बहन का रिश्ता बड़ा अनोखा और प्रेम से भरपूर होता है। बहनें अपने भाइयों की सलामती और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देता है। लेकिन उत्तर भारतीय समुदाय में एक बड़ा ही अजीब रिवाज है। इस रिवाज के तहत भाई दूज वाले दिन बहनें यम देवता की पूजा के बाद अपने भाइयों को मृत्यु का श्राप देती हैं। इस समुदाय के लोगों को लगता है कि इस रिवाज को निभाने पर भाइयों को मृत्यु का डर नहीं रहता।

bhai_dooj.jpg

5. बारिश के लिए कराते हैं मेंढकों की शादी
महाराष्ट्र में वर्षा ना होने अथवा कम होने पर एक बड़ा ही अजीब सा उपाय निकाला जाता है। यहां वर्षा कराने के लिए इंद्र देवता को प्रसन्न करने हेतु मेंढकों की शादी करवा कर उन्हें तालाब में छोड़ दिया जाता है।

 

frog_in_pond.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो