अजब गजब

अजब है इस कंपनी का काम, मृतकों के शरीर को हीरे में कर देती है तब्दील

ये कंपनी एक साल में करीब 850 मृत लोगों की राख को हीरे में बदल देती है। सिंथेटिक हीरे और असली हीरे में बहुत ही कम अंतर पाया जाता है, जिसको मोटे तौर पर कोई नहीं पहचान पाता है।

सीकरNov 16, 2016 / 08:21 am

Abhishek Pareek

देश और दुनिया में बदलती हुई तकनीक कई बार हमें हैरान कर देती है। हाल ही एक ऐसी तकनीक भी काफी चर्चा में है, जिसके तहत मृतकों के शरीर को हीरे में तब्दील किया जा रहा है। ऐसा ‘Algordanza’ नाम की कंपनी कर रही है। Algordanza का हिंदी में अर्थ हैता है- यादें। 
‘Algordanza’ कंपनी का कारोबार स्वीटजरलैंड, जर्मनी और आस्ट्रिया तक फैला हुआ है। इस कंपनी के ज़रिए कोई भी अपने मृत परिजन के शरीर की राख को हीरे में बदलवाकर हमेशा के लिए अपने पास एक याद के तौर पर रख सकता है। Algordanza कंपनी को रिनाल्डो विल्ली नाम के व्यक्ति ने बनाया है।
दरअसल, रिनाल्डो विल्ली जब स्कूल में पढ़ते थे, तब उनको शिक्षक ने सब्जियों की राख को हीरे में बदलने के बारे में बताया था। तभी रिनाल्डो विल्ली के मन में आया कि जैसे सब्जियों की राख से हीरा बन सकता है, वैसे ही मृत लोगों की राख से भी बनया जाए तो कैसा रहेगा। रिनाल्डो विल्ली ने अपने इसी आइडिया पर काम किया और मृत लोगों की राख से सिंथेटिक हीरे को बनाते हुए धीरे-धीरे अपनी कंपनी बना ली। 
ये कंपनी एक साल में करीब 850 मृत लोगों की राख को हीरे में बदल देती है। सिंथेटिक हीरे और असली हीरे में बहुत ही कम अंतर पाया जाता है, जिसको मोटे तौर पर कोई नहीं पहचान पाता है। रिनाल्डो विल्ली के द्वारा विकसित की गई तकनीक के ज़रिए अब बहुत से लोग अपने मृत परिजन की राख को एक हीरे के तौर पर रखने के इच्छुक हैं।

Home / Ajab Gajab / अजब है इस कंपनी का काम, मृतकों के शरीर को हीरे में कर देती है तब्दील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.