scriptयह लड़की हमेशा साथ रखती है अपने शरीर का यह कटा हुआ अंग, लोगों को दिखाकर कमाती है लाखों | American girl always keeps her amputated leg with her | Patrika News

यह लड़की हमेशा साथ रखती है अपने शरीर का यह कटा हुआ अंग, लोगों को दिखाकर कमाती है लाखों

Published: Sep 21, 2018 04:12:16 pm

Submitted by:

Arijita Sen

किस्ट्री हमेशा अपने पैर की हड्डी को साथ में लेकर घूमती है।

Demo pic

यह लड़की हमेशा साथ रखती है अपने शरीर का यह कटा हुआ अंग, लोगों को दिखाकर कमाती है लाखों

नई दिल्ली। दुनिया में तरह-तरह के लोग होते हैं, लेकिन खुशी और गम का सिलसिला सभी के जीवन में बना रहता है। कुछ लोग गम में टूटकर बिखर जाते हैं तो वहीं कुछ इनमें ही खुशी ढूंढ़ लेते हैं और जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं। कुछ ऐसी ही है अमरीका के ओकलाहोमा की रहने वाली किस्ट्री लोयाल।

 amputated leg

साल 2016 में क्रिस्टी की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल, कुछ समय से ही क्रिस्टी को अपना पैर सुन्न महसूस हो रहा था। धीरे-धीरे यह कम होने के बजाय और बढ़ने लगा। क्रिस्टी डॉक्टर के पास गई तो उसे ऐसा सदमा लगा जिसकी उसने कल्पना तक नहीं की थी।

 amputated leg

डॉक्टर ने कहा कि, क्रिस्टी का दाहिना पैर एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से ग्रस्त है। किस्ट्री इस सदमे से उभर पाती कि इतने में डॉक्टर्स ने यह भी कहा कि, उन्हें आॅपरेशन कर इस पैर को काटना पड़ेगा।

 amputated leg

डॉक्टर के ऐसा कहने पर क्रिस्ट्री ने उनके सामने एक प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि, आपरेशन के बाद वह अपने कटे हुए पैर को अपने पास ही रखेगी। पहले सबको यह मजाक लगा, लेकिन बाद में जब किस्ट्री अपनी बात पर अड़ी रही तो सभी बेहद चौंक गए। किस्ट्री का कहना है कि, उसे उसके माता-पिता ने भी ऐसा करने से मना किया, लेकिन 25 वर्षीय इस लड़की का ऐसा मानना था कि, अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसे इसका पछतावा जिंदगी भर रहता।

 amputated leg

आॅपरेशन के बाद उसकी यह ख्वाहिश पूरी की गई। पैर की हड्डी को वापस पाने के बाद किस्ट्री उसे Skull Unlimited नामक एक कंपनी में साफ करने भेजा। तब से किस्ट्री जहां भी जाती है इसे अपने साथ लेकर जाती है।

 amputated leg

किस्ट्री अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘onefootwander’ के नाम से मशहूर है। किस्ट्री के लगभग 20 000 फॉलोअर्स है। अपने पेज पर वह हर रोज कई फोटोज शेयर करती है। इससे किस्ट्री की जो भी कमाई होती है उसका उपयोग वह अपने ट्रीटमेंट के लिए करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो