scriptहाथ-पैरों की अंगुलिया बनी मुसीबत, लोगों ने बुजुर्ग महिला को बताया डायन | An Old Lady Has 32 Fingers In Hands And Feets, People Call Her Dayan | Patrika News

हाथ-पैरों की अंगुलिया बनी मुसीबत, लोगों ने बुजुर्ग महिला को बताया डायन

locationनई दिल्लीPublished: Nov 25, 2019 04:37:41 pm

Submitted by:

Soma Roy

Weird News : ओडिशा के गंजम जिले के कड़ापाड़ा गांव का है मामला
महिला एक अनुवांशिक बीमारी से है पीड़ित

woman has 32 fingers
नई दिल्ली। यूं तो सबके हाथ-पैरों में कुल 20 अंगुलियां होती है। मगर ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले के कड़ापाड़ा गांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के करीब 32 अंगुलियां हैं। जिसमें हाथों में 12 और पैरों में 20 अंगुलियां हैं। महिला के लिए अब यही अंगुलियां उसके लिए परेशानी का सबब बन गई है। गांव वाले उसे डायन मानने लगे हैं। इतना ही नहीं वे उसेग ताने मारकर परेशान करते हैं। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए मजबूरी में महिला को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
15 बीवियों के साथ रहता है ये शख्स, तोहफे के लिए खरीदी है 119 करोड़ की कारें

पीड़ित महिला का नाम नायक कुमारी है। गांववालों से बचने के लिए वह ज्यादातर समय घर की चारदीवारी में ही बिताती है। गांववाले उसे अपनाने को तैयार नहीं हैं। गांव के लोग बुजुर्ग महिला के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। इसके चलते महिला का कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया है। असल में महिला एक अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित है। इसे पैलीडेक्टली बीमारी के नाम से जाना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक जब भ्रूण मां के पेट में 7वें या 8वें हफ्ते का होता है तब ज्यादा उंगलियां विकसित हो जाती हैं। दुनिया में 1000 बच्चों में से एक बच्चे में ये बीमारी पाई जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो