scriptबोतल में नहीं दिया पेट्रोल तो गुस्से में शख्स ने पेटोल पंप पर छोड़े तीन सांप, वीडियो हुआ वायरल | Angry Man Put 3 Poisonous Snakes In Petrol Pump For Taking Revenge | Patrika News

बोतल में नहीं दिया पेट्रोल तो गुस्से में शख्स ने पेटोल पंप पर छोड़े तीन सांप, वीडियो हुआ वायरल

Published: Jul 14, 2020 03:15:06 pm

Submitted by:

Soma Roy

Angry Man Taking Revenge : महाराष्ट्र के बुलढाणा की है घटना, शख्स ने सबक सिखाने के लिए किया ऐसा काम
शख्स पर पेट्रोल पंप कर्मियों से बदत्तमीजी करने का भी आरोप

snake1.jpg

Angry Man Taking Revenge

नई दिल्ली। पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देना वर्जित है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का उलंघन करते हैं। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldana) में हुई। यहां एक शख्स जबरदस्ती बोतल में पेट्रोल डालने को कह रहा था। कर्मियों ने मना किया तो युवक भड़क गया। आरोप है कि युवक वहां मौजूद कर्मियों से बदत्तमीजी से बात करने लगा। इतना ही नहीं उसने बदला लेने के लिए अनोखा ही तरीका आजमाया। उसने पेट्रोल पंप के दफ्तर में तीन सांप छोड़ दिए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मे रिकॉर्ड हो गई। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स पन्नी के अंदर से सांप को निकालता है और दफ्तर के अंदर छोड़ देता है, जिसके बाद वहां से लोग भाग निकलते हैं। बताया जाता है कि सांप बेहद जहरीले थे। जानकारों के मुताबिक शख्स ने तीन सांप छोड़े थे। उनमें से 2 कोबरा और एक धामन प्रजाति का था।
अचानक पेट्रोल पंप पर सांप छोड़े जाने से वहां अफरा—तफरी मच गई। लोग डर के चलते इधर—उधर भागने लगे। कुछ देर बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया और उनकी मदद से तीनों सांपों को पकड़ लिया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स के लिए जहां ये एक मजाकिया घटना है। तो वहीं कुछ लोग शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो