scriptक्या कभी धरती पर रहा करते थे ये जीव या महज है इंसानी दिमाग की कल्पना, आइए जानते हैं | Patrika News
अजब गजब

क्या कभी धरती पर रहा करते थे ये जीव या महज है इंसानी दिमाग की कल्पना, आइए जानते हैं

6 Photos
5 years ago
1/6

दुनिया में जीवों की ऐसी कई सारी प्रजातियां रहती हैं जिनके बारे में शायद अभी तक पता लगना बाकी है। ऐसे कई सारे जानवर हैं जिनके बारे में हम बचपन से किस्से और कहानियों में सुनते आ रहे हैं, लेकिन वास्तव में ये इस धरती पर मौजूद है या नहीं इस बारे में अभी भी निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैज्ञानिक इनकी खोज में जुटे हुए हैं, लेकिन सफलता अभी भी उन्हें नहीं मिली है। आइए जानते हैं उन पांच जानवरों के बारे में जिनका वजूद अब तक केवल इंसान की कल्पनाओं में ही है।

 

 

 

2/6

Unicorns

एक सींग वाले इस जानवर को अब तक आपने कार्टून या हॉलीवुड की फिल्मों में खूब देखा होगा। ये वास्तव में है या नहीं इस बारे में अभी भी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

3/6

Dragons

चाइनीज फिल्मों से लेकर रेस्टोरेंट में ड्रैगन के चित्र देखने को मिलते हैं। चीन के लोक कथाओं में भी मुंह से आग निकालने वाले इस जानवर का जिक्र मिलता है लेकिन ड्रैगन वास्तव में कभी थे इस बात का कोई सबूत नहीं है।

 

4/6

Aspidochelone

कई देशों की लोक कथाओं में एसपीडोक्लॉन नामक एक कछुए का जिक्र हुआ है। विशालकाय आकार वाले इस जीव की पीठ पर एक पूरा द्वीप बस सकता था। यह भी महज एक कल्पना मात्र है।

 

5/6

Jackalope

नार्थ अमरीकन लोक कथाओं में जैकालोप के बारे में कहा गया है। सींग वाले खरगोश जैसा कोई जीव भी शायद ही इस धरती पर कभी रहा होगा।

 

6/6

Bigfoot

इन्हें हिम मानव के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसके वजूद को नहीं मानते तो कुछ इस पर यकीन करते हैं। अब तक कोई सबूत न होने के चलते लोग इन्हें काल्पनिक ही मानते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.