scriptसिर्फ शौक के चलते इस महिला ने खर्च कर दिए तीन करोड़ रूपए और बना डाला रिकॉर्ड | Antonia Kozakova has weird hobby to collect napkins | Patrika News

सिर्फ शौक के चलते इस महिला ने खर्च कर दिए तीन करोड़ रूपए और बना डाला रिकॉर्ड

Published: May 04, 2018 07:51:24 am

Submitted by:

Arijita Sen

एंटोनिया इस काम श्रेय अपने देश के व्यापारियों को देना चाहती है।वो कहती है कि उनके इस संग्रह को बढ़ाने के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया।

napkin nutter

दुनिया में रहने वाले हर इंसान के शौक अलग-अलग होते हैं। किसी को किताबें पढ़ने का शौक है तो कोई घूमने का शौकीन होता है। किसी को पुरानी चीजों में दिलचस्पी होती है तो कोई अपने खाली समय नई चीजों को सीखने में लगा देता है। ये शौक ही है जो हर इंसान को दूसरे से भिन्न बनाती है। विश्व में ऐसे कई लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक के चलते काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे जिनका शौक वाकई में काफी अद्भुत है। 42 वर्षीय एंटोनिया कोजाकाजा स्लोवाकिया की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें : 550 सालों से तपस्या कर रहे हैं ये संत, आज भी बढ़ रहे हैं बाल और नाखून

एंटोनिया को नैपकिन इकट्ठा करने का शौक है। उन्हें ऐसा करना बेहद पसंद है। अपनी इसी पसंद के चलते वो अब तक 80,000 से अधिक नैपकिन अपने पास जमा कर चुकी है।यदि इन सारे नैपकिन्स को एकत्रित कर इनके मूल्य का निर्धारण किया जाए तो अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 3,00,000 ब्रिटिश पाउंड (4,38,300 डॉलर) से अधिक है।

Antonia

साल 2007 में एंटोनिया सबसे पहले चर्चा में आई थी। उस वक्त वो 21,000 नैपकिन जमा कर चुकी थी।इसके बाद साल 2013 में वो फिर से सुख्रियों में आई क्योंकि तब तक वो 62,500 नैपकिन इकट्ठा कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी एंटोनिया 80,000 की मालिक है। हालांकि एंटोनिया इससे संतुष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें : पैसों के लिए हैवान बना Youtuber, जिन्हें बुलाता था यार! उन्हीं का किया ऐसा हाल

उनका लक्ष्य 10 लाख नैपकिन्स इकट्ठा करने की है। जब तक वो ऐसा नहीं कर लेती तब तक वो नहीं रुकेंगी और अपने इस काम को आगे भी जारी रखेंगी। एंटोनिया अपने इस काम श्रेय अपने देश के व्यापारियों को देना चाहती है। उनका कहना है कि उनके इस संग्रह को बढ़ाने के लिए उनके देश के व्यापारियों ने काफी योगदान दिया है। पूर्वी स्लोवाकिया के रुस्का में रहने वाली एंटोनिया वाकई में काफी अजीबोगरीब शौक रखती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो