scriptदुनियाभर में सिर्फ 100 लोगों को है ये अजीबोगरीब बीमारी, नहाने पर लग जाती है रोक | Aquagenic urticaria Genetic and Rare Diseases Information | Patrika News

दुनियाभर में सिर्फ 100 लोगों को है ये अजीबोगरीब बीमारी, नहाने पर लग जाती है रोक

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2019 12:03:35 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

इस बीमारी का नाम एक्वाजेनिक यूर्टिकारिया है
इस दुर्लभ बीमारी में नहा भी नहीं सकते है
यह बीमारी पूरी दुनिया में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही हैं

e99469d6dea36a74e21a1d812076dd2e.jpg

नई दिल्ली। रोजाना नहाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मगर कैलिफोर्निया में रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की दो महीने में सिर्फ एक बार नहाती है। टेसा हेन्सेन-स्मिथ नाम की इस लड़की के रोने और खेलने पर भी पाबंदी लगी है। टेसा हेन्सेन-स्मिथ के न नहाने के पीछे की वजह कुछ और ही है।

दरअसल टेसा को पानी से एलर्जी की ऐसी बीमारी है जो दुनिया में चुनिंदा 100 लोगों को होगी। इस दुर्लभ और अजीबोगरीब बीमारी का नाम है एक्वाजेनिक यूर्टिकारिया (Aquagenic urticaria)। अब सोचिए कि इस बीमारी की वजह से लड़की को कितनी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा होगा।

21523622-7730579-image-a-2_1574848022392.jpg

एक ओर बात की यह एलर्जी पानी तक सीमित नहीं रहती। इसमें इंसान को अपने ही पसीने, आंसू और थूक तक से परेशानी हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में यह बीमारी सिर्फ 50 से 100 लोगों को होगी। इस एलर्जी के दाग शरीर पर उभरने के 30 से 60 मिनट में गायब हो जाते हैं।

लेकिन इसके बाद माइग्रेन और तेज बुखार तेजी से इंसान को अपनी चपेट में ले लेता है। इस बीमारी से जुड़ी ज्यादा रिसर्च भी उपलब्ध नहीं है। टेसा नहाने के पानी में सोडियम बायकार्बोनेट इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी एलर्जी के असर को कम किया जा सकें। इसके इलाज में अल्ट्रावायलेट किरणों, स्टेरॉइड्स और क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।

 

3656-hives_hands-1296x728-slide2.jpg

एक रिपोर्ट के मुताबिक जब टेसा केवल नौ साल की थी तब उसे पहली बार नहाने के बाद शरीर में अचानक से धब्बे हो गए। इन धब्बों में खुजली भी बढ़ने लगी। टेसा की परेशानी देख शुरुआत में उनकी मां को लगा कि टेसा की मां को लगा कि उसे साबुन या शैम्पू से एलर्जी होगी।

लेकिन टेमा को थोड़ी देर में बुखार आ गया। हालांकि टेसा की पेशे से खुद डॉक्टर थी। सा की मां को चिंता तब हुई जब यह बार-बार होने लगा। ऐसे में कई जांच कराने पर पता चला कि टेसा को एक बेहद जटिल किस्म की बीमारी है। इस बीमारी में इंसान को पानी से एलर्जी हो जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो