scriptतो इस वजह से अर्जुन करना चाहते थे युधिष्ठिर का वध, भगवान श्रीकृष्ण ने इस तरह से मिटाई दो भाइयों के बीच की दूरियां | Arjuna wanted to kill Yudhishtir for this reason | Patrika News

तो इस वजह से अर्जुन करना चाहते थे युधिष्ठिर का वध, भगवान श्रीकृष्ण ने इस तरह से मिटाई दो भाइयों के बीच की दूरियां

Published: Nov 28, 2018 11:09:26 am

Submitted by:

Arijita Sen

इतनी इज्जत होने के बावजूद भी ऐसा क्या हो गया कि अर्जुन को अपने बड़े भाई युधिष्ठिर को मारने के बारे में सोचना पड़ा?

तो इस वजह से अर्जुन करना चाहते थे युधिष्ठिर का वध

तो इस वजह से अर्जुन करना चाहते थे युधिष्ठिर का वध, भगवान श्रीकृष्ण ने इस तरह से मिटाई दो भाइयों के बीच की दूरियां

नई दिल्ली। महाभारत के बारे में हम सभी ने सुना है। इसका हर एक पर्व बेहद रोचक होने के कारण वर्तमान समय में भी लोग इसे पढ़ना और सुनना बेहद पसंद करते हैं। आज भी लोगों के मन में इसे लेकर कई सारी जिज्ञासाएं है। अनेक ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद अब भी नहीं जानते हैं। एक ऐसी ही घटना का जिक्र हम करने जा रहे हैं।

हम जानते हैं कि पांच पांडवों में युधिष्ठिर सबसे बड़े थे। अपने सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर की इज्जत बाकी के सभी भाई करते थे। इतनी इज्जत होने के बावजूद भी ऐसा क्या हो गया कि अर्जुन को अपने बड़े भाई युधिष्ठिर को मारने के बारे में सोचना पड़ा? ऐसी भी क्या मजबूरी थी कि अर्जुन ने युधिष्ठिर का वध करना चाहा? आइए जानते हैं।

तो इस वजह से अर्जुन करना चाहते थे युधिष्ठिर का वध

महाभारत के कर्ण पर्व के अनुसार, जब कर्ण कौरव सेना का सेनापति था तब कर्ण और युधिष्ठिर में घमासान युद्ध हुआ था। इस युद्ध में कर्ण ने युधिष्ठिर को घायल कर दिया। घायल युधिष्ठिर अपने शिविर में आराम फरमा रहे थे, ठीक उसी समय अर्जुन व श्रीकृष्ण उनसे मिलने वहां पहुंचे।

दोनों को साथ आते देख युधिष्ठिर को लगा कि शायद अर्जुन ने कर्ण का वध कर दिया है और वह यहां इसी बात को बताने आया है, लेकिन जब युधिष्ठिर को पता लगा कि कर्ण जीवित है, तो वे बहुत क्रोधित हो गए और उन्होंने अर्जुन को खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं युधिष्ठिर ने अर्जुन को यह तक कह दिया कि वो अपने शस्त्र दूसरे को दे दें।

तो इस वजह से अर्जुन करना चाहते थे युधिष्ठिर का वध

इधर अर्जुन ने प्रतिज्ञा की थी कि जो कोई उनसे उनके शस्त्र दूसरे को देने के लिए कहेगा, उसे वे मार डालेंगे। प्रतिज्ञा का पालन करने के लिए अर्जुन ने युधिष्ठिर का वध करने के लिए जैसे ही अपनी तलवार उठाई, श्रीकृष्ण ने तुरंत उन्हें रोक लिया।

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाते हुए कहा कि,अपने से बड़ों को यदि अपशब्द कहे जाए तो वह भी उनका वध करने जैसा ही होता है। श्रीकृष्ण की सलाहनुसार, अर्जुन ने युधिष्ठिर को कई सारे अपशब्द बोलें। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर और अर्जुन दोनों को ही समझाया और दोनों भाइयों के बीच विवाद को समाप्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो