scriptबीच समुद्र में गद्दे पर कर रहे थे पार्टी, फिर अचानक हुआ ऐसा… | Australian Duo Enjoying Beer on Inflatable Mattress Drift Away Sea | Patrika News

बीच समुद्र में गद्दे पर कर रहे थे पार्टी, फिर अचानक हुआ ऐसा…

locationनई दिल्लीPublished: Mar 03, 2021 11:11:14 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Australian Duo Enjoying Beer on Inflatable Mattress Drift Away into Sea

Sea

Sea

नई दिल्ली। इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो हमेशा कुछ ना कुछ नया करना चाहते हैं। ये लोग सब को यह मैसेज देना चाहते हैं कि वे दूसरों से हटकर है। वह कुछ ऐसा प्लान बनाते हैं जो बिल्कुल नया हो, जिसको देखकर लोग कहें कि आखिरकार यह आइडिया कहां से लेकर आते हैं। लेकिन कहीं बार कुछ अलग करने के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल लेते हैं। कई बार तो लोगों की जान आफत में फंस जाती है और बड़ी मुश्किल से ही इनको बचाया जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला आस्ट्रेलिया से सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार दो लड़के समुद्र में पार्टी करने के लिए एक अनोखा प्लान बनाया। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि इनकी जान खतरे में पड़ गई और बड़ी मुश्किल से इनको बचाया गया।


समुद्र में कर रहे थे बीयर पार्टी
खबरों के अनुसार, यह घटना ऑस्ट्रेलिया के वेस्टर्न कोस्ट की बताई जा रही है। यहां पर दो लड़के समुद्र किनारे पर बैठे थे। फिर उन्होंने एक गद्दे में हवा भरकर समुद्र की सैर करने चल पड़े। हवा तेज चल रही थी जिसके कारण लहरें भी तेज हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों समुद्र में बहुत दूर चले गए। दोनों दोस्त गद्दे पर स्वीमिंग पूल की फील करते हुए मजे से बीयर पी रहे थे और दोस्तों से बात कर रहे थे। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की जान पर बन आई।

यह भी पढ़ें

अनोखी परंपरा, अच्छा दूल्हा पाने के लिए लड़कियां करती है ये काम

 


रेस्क्यू कर बचाई जान
तेज लहरें उन्हेें किनारे से बहुत जल्दी कई किलोमीटर आगे लेकर आ गई। Jackson Perry और Noah Palmer अपना वीकेंड सेलिब्रेट कर रहे थे। समुद्र के बीच बीयर पार्टी भी कर रहे थे। वे अपने दोस्त से फोन पर बात करते करते समुद्र में काफी अंदर आ चुके थे। तभी उनके साथ अचानक एक घटना घटी। समुद्र के बीचों बीच गद्दे में छेद हो गया। इतना ही नहीं उनके फोन की बैटरी भी कम हो गई। उन्होंने फिर अपने दोस्त को फोन लगाया। उन्हें बताया कि वो समंदर में काफी अंदर जा चुके हैं। इसके बाद दोनों को रेस्क्यू कर बचाया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zo3bb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो